September 10, 2026 02:23:04
पंजाब में पूर्व विधायक पर 6 राउंड फायरिंग:क्रेटा कार में सवार थे हमलावर, पुलिस कैमरों की जांच में जु

पंजाब में पूर्व विधायक पर 6 राउंड फायरिंग:क्रेटा कार में सवार थे हमलावर, पुलिस कैमरों की जांच में जुटी

Feb4,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर फायरिंग की गई। इस फायरिंग में उन्होंने खुद का बचाव किया। पूर्व विधायक ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस की ओर से इलाके के वीडियो निकाले जा रहे हैं। फिरोजपुर के एसपीडी रणधीर सिंह ने मीडिया को बताया कि 112 पर 10:30 बजे कॉल जरूर आई थी। लेकिन फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस की टीमें हर एंगल से जांच कर रही हैं।पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में जीरा ने कहा है कि वह बीती रात कहीं जा रहे थे, तभी एक क्रेटा कार ने उनका पीछा किया। इस दौरान छह राउंड फायरिंग की गई। लेकिन गोली किसी को नहीं लगी।

उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस उस इलाके में सक्रिय हो गई है, जहां पर फायरिंग की यह घटना सामने आई है।

खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ा

कुलबीर सिंह जीरा फिरोजपुर से पूर्व में विधायक रहे हैं। वह कांग्रेस के सीनियर मेंबर है। उन्होंने खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव अमृतपाल सिंह के खिलाफ लड़े थे। हालांकि चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इसके अलावा जून महीने में संपत्ति विवाद में भी उन पर फायरिंग हुई थी।

6-Rounds-Of-Firing-On-Former-Mla-In-Punjab-Attackers-Were-In-A-Creta-Car-Police-Busy-Investigating-Cameras

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026