September 10, 2026 04:48:36
पंजाब Dgp के। बड़े ऐलान, 100 करोड़ से लुधियाना में हाईटेक होगी जेल, 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती ह

पंजाब Dgp के। बड़े ऐलान, 100 करोड़ से लुधियाना में हाईटेक होगी जेल, 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी, 2300 Cctv लगेंगे

Feb4,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार खत्म होने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज (4 फरवरी) चंडीगढ़ में सभी जिलों के एसएसपी के साथ दो घंटे बैठक कर पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में नशा तस्करी समेत छोटे-मोटे अपराधों से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई। दस हजार कर्मचारियों की भर्ती और कैमरे लगाने के प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई। सीएम ने एसएसपी को साफ निर्देश दिए कि वे ज्यादा से ज्यादा फील्ड में जाएं। थानों की जांच करें। साथ ही लोगों से संपर्क बढ़ाने की कोशिश करें।


डीजीपी बोले- हिम्मत है सामने से फेंके

बैठक में डीजीपी गौरव यादव के साथ चीफ सेक्रेटरी भी मौजूद थे। पंजाब के पुलिस थानों पर हुए हमलों के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि रात के अंधेरे में कुछ फेंकना कायरता का काम है, अगर किसी में हिम्मत है तो आगे आए, सामने आकर फेंके। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। उसकी एजेंसी को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।


नशा तस्करों से निपटने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई

डीजीपी ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर चर्चा की गई। छोटे-मोटे अपराधों से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई। लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने को कहा गया। पुलिस को लोगों से मेलजोल बढ़ाने को कहा गया।

इससे जहां नशा बिक्री केंद्रों के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी, वहीं फीडबैक भी अच्छा मिलेगा। एसएसपी को फील्ड में ज्यादा मूवमेंट करने को कहा गया। थानों के निरीक्षण के आदेश दिए गए। लोगों के साथ बैठक करने को कहा गया। गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।


लुधियाना में सौ करोड़ से बनेगी हाइटेक जेल

पंजाब में जेलों को सुधारने के लिए 500 करोड़ खर्च किए जाएंगे। सौ करोड़ से लुधियाना में नई जेल बनाई जाएगी। इसके लिए जगह की निशानदेही कर ली है। इसमें हार्ड कोर क्रिमिनल रखे जाएंगे। इस पर 100 करोड़ खर्च आएगी। वहीं, उन्होंने पंजाब के अपराधी दूसरी जेलों में है, उन्हें वापस लाया जाएगा।

पंजाब सीएम भगवंत मान आज (मंगलवार को) लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हाई लेवल कर रहे हैं। मीटिंग में पंजाब के मुख्य सचिव केआईपी सिंह, डीजीपी गौरव यादव समेत सारे जिलों के SSP मौजूद हैं। इस दौरान कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा हुई। नशे पर लगाने के लिए रणनीति तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को दोहराया है। जल्दी ही पंजाब के डीजीपी इस मामले प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

Punjab-Dgps-Big-Announcement-Ludhiana-Jail-Will-Be-Made-Hi-Tech-With-100-Crores-10-Thousand-Policemen-Will-Be-Recruited-2300-Cctvs-Will-Be-Installed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026