September 11, 2026 04:15:55
पंजाब में व्यूनाउ, बीबीटी समेत छह कंपनी पर ईडी का एक्शन, 178.12 करोड़ की संपत्ति जब्त, 26 अल्ट्रा लग

पंजाब में व्यूनाउ, बीबीटी समेत छह कंपनी पर ईडी का एक्शन, 178.12 करोड़ की संपत्ति जब्त, 26 अल्ट्रा लग्जरी गाड़ियां, 73 बैंक खाते भी सीज

Feb7,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब की जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) टीम ने व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज सहित अन्य के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। जांच में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने 6 अचल संपत्तियों, 73 बैंक खातों में बैंक बैलेंस और 26 लक्जरी वाहनों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इस सारे सामान की मार्केट वैल्यू करीब 178.12 करोड़ रुपए है। बता दें कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और बिग बॉय टॉयज से जुड़ी मंडेशी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्राइवेट लिमिटेड, बाइटकैनवास एलएलपी, स्काईवर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ ईडी ने 17 से 20 जनवरी को सर्च की थी। जिसमें उन्होंने एक लैंड क्रूजर (2.20 करोड़), मर्सिडीज जी-वैगन (4 करोड़), 3 लाख रुपए कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस समेत कई सामान जब्त किए था।

निवेशकों से ज्यादा रिटर्न का वादा किया

ईडी की शिकायत पर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। ईडी की जांच में सामने आया था कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड ने दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर विभिन्न निवेशकों को झांसा दिया। उन्हें क्लाउड पार्टिकल्स बेचने और उन पार्टिकल्स को वापस लीज पर देने (SLB मॉडल) की आड़ में ज्यादा रिटर्न देने की बात कही गई। जबकि इसके लिए उनके पास कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था। बता दें कि अब तक जब्त की गई गाड़ियों में दो जी-वेगन, एक एक्सयूवी लेक्सेस, एक रेंज रोवर, रूबीकॉन, ऑडी आर-8, रेंज रोवर स्पोर्ट्स सहित अन्य लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

Ed-Action-Against-Six-Companies-Including-Viewnow-Bbt-In-Punjab-Assets-Worth-Rs-17812-Crore-Seized-26-Ultra-Luxury-Vehicles-73-Bank-Accounts-Also-Seized



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं