September 10, 2026 06:43:54
चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर फिर घमासान, मेयर और डिप्टी मेयर उलझे, बीजेपी और गठबंधन आमने-सामन

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर फिर घमासान, मेयर और डिप्टी मेयर उलझे, बीजेपी और गठबंधन आमने-सामने होने से कैंसिल हुआ एजेंडा

Feb8,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में शुक्रवार को पहली हाउस मीटिंग में बीजेपी और कांग्रेस-आप गठबंधन आमने सामने आ गए। मामला था, प्रॉपर्टी टैक्स में इजाफे को लेकर टेबल पर आए एजेंडे को लेकर। जहां इस एजेंडे के आते ही कांग्रेस के दोनों लीडर जसबीर सिंह बंटी और तरुणा मेहता ने इसकी खिलाफत कर दी। वहीं मेयर ने भी इस एजेंडे से पासा मोड़ लिया। मेयर का कहना था कि यह बिल उनके संज्ञान में नहीं था, जबकि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर ने कहा कि अगर उन्हें इस एजेंडे के बारे में पता ही नहीं था तो उन्होंने कैसे इसे टेबल तक आने दिया। बिना उनके साइन के तो यह बिल आगे नहीं आ सकता। इसके अलावा उनका यह भी कहना था कि अगर मेयर इस प्रापर्टी टैक्स को लगाने के खिलाफ थी, तो उन्होंने पत्रकारों को इसके खिलाफ इंटरव्यू में भी बताया था, तो यह एजेंडा किसी हाल में पहली हाउस मीटिंग में नहीं रखना चाहिए था।


लोग नहीं दे पाएंगे इतना टैक्स

इस एजेंडे के खिलाफ बोलते हुए डिप्टी मेयर तरुणा मेहता और सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी का यही तर्क था कि पहले ही यहां के निवासियों पर बहुत बोझ है। इसके ऊपर उनपर अतिरिक्त टैक्स का बोझ नहीं डाला जा सकता। यहां टैक्स को 3 प्रतिशत से बढ़ा कर 12 प्रतिशत करने, और हर साल 1% और बढ़ाने जब तक की यह 15% न हो जाए, तक करने की मांग थी। इस एजेंडे में लिखा गया है कि एससीएफ, शॉप्स, एससीओ और कमर्शियल प्रॉपर्टी पर यह टैक्स लगाना जरूरी है। इससे ही सरकारी खजाने की कमी पूरी हो सकती है। इसके अलावा रिहायशी घरों पर भी टैक्स लगाने की मांग थी।

एजेंडे को लेकर क्या बोली मेयर ?

इस मामले पर जब मेयर हरप्रीत कौर बाबला से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सबकुछ सामान्य ढंग से चल रहा है। वह अभी भी सब पार्टियों को साथ लेकर ही निर्णय लेने के पक्ष में हैं। आज की पहली हाउस मीटिंग में आए एजेंडे (प्रापर्टी टैक्स बढ़ाने) को उन्होंने खारिज कर दिया है। इसके अलावा भविष्य की नीतियां भी चंडीगढ़ वालों के हित में ही होगी। सरकारी खजाने में बढ़ोतरी के साधन ढूंढ़े जाएंगे।

Clash-Over-Property-Tax-Again-In-Chandigarh-Mayor-And-Deputy-Mayor-Clashed-Agenda-Canceled-Due-To-Bjp-And-Alliance-Coming-Face-To-Face



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं