September 11, 2026 07:37:36
पंजाब के सभी जिलों में ओल्ड ऐज होम स्थापित, सरकार ने 4.21 करोड़ जारी किए, निजी संस्थाओं के सहयोग से

पंजाब के सभी जिलों में ओल्ड ऐज होम स्थापित, सरकार ने 4.21 करोड़ जारी किए, निजी संस्थाओं के सहयोग से किए चालू

Feb9,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के सभी जिलों में राज्य सरकार की तरफ से ओल्ड ऐज होम स्थापित किए गए हैं। साल द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के 15 वृद्ध आश्रमों को 4.21 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की गई है। यह दावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने रविवार को किया है। गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से इन वृद्ध आश्रमों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि कई जगह इमारतों को बनाने का काम चल रहा है। बुजुर्ग समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं । उनकी देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। बुजुर्गों को सम्मान देते हुए उनके जीवन को सुखद और समृद्ध बनाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

इन जिलों को यह राशि की गई जारी

सरकार के मुताबिक इस दौरान अमृतसर को 37.68 लाख रुपए, बठिंडा को 28.54 लाख रुपए, फाजिल्का को 28.54 लाख रुपए, लुधियाना को 70.41 लाख रुपए, मालेरकोटला को 22.47 लाख रुपए, मोगा को 28.54 लाख रुपए, पठानकोट को 28.79 लाख रुपयए, पटियाला को 17.77 लाख रुपये, रोपड़ को 30.80 लाख रुपए, संगरूर को 58.49 लाख रुपए, तरनतारन को 21.55 लाख रुपए, फरीदकोट को 22.02 लाख रुपये और फिरोजपुर को 26.37 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है।


मानसा और बरनाला में बन रहे नए ओल एज होम

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त, विभाग द्वारा बरनाला और मानसा जिलों में 75 बुजुर्गों की क्षमता वाले वृद्ध आश्रमों का निर्माण किया जा रहा है। ये आश्रम 17.34 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे हैं, जो जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे। इन नए वृद्ध आश्रमों में बुजुर्गों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बुजुर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। पहले ओल्ड ऐज होम का मामला पंजाब एंड हरियाणाा हाईकोर्ट में पहुंचा था। अदालत ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को ओल्ड ऐज होम बनाने के आदेश दिए थे।

Old-Age-Homes-Established-In-All-The-Districts-Of-Punjab-Government-Released-Rs-4-21-Crore-Started-With-The-Help-Of-Private-Institutions



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं