September 11, 2026 07:30:47
गैंगस्टर अनमोल का अमेरिकी एजेंसियों को नया डोजियर भेजा:nia ने की कार्रवाई, मूसेवाला-बाबा सिद्दीकी हत

गैंगस्टर अनमोल का अमेरिकी एजेंसियों को नया डोजियर भेजा:nia ने की कार्रवाई, मूसेवाला-बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी डंकी रूट से भागा था अमेरिका

Feb10,2025 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के भाई अनमोल और कुछ अन्य शूटरों के खिलाफ अमेरिकी एजेंसियों को नया डोजियर भेजा है। उक्त डोजियर में एनआईए ने मुख्य रूप से पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर फायरिंग के मामले को रखा है। अमेरिका में भारतीय मूल के एफबीआई चीफ नॉमिनी काश पटेल के बाद यह पहला मौका है जब भारत ने अमेरिका को कोई दस्तावेज भेजा है जिसमें किसी गैंगस्टर का जिक्र है। ऐसे में उम्मीद है कि अनमोल को भारत लाया जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों अमेरिका ने 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया था। अब भारत अनमोल बिश्नोई को डिपोर्ट करने की बात करने की तैयारी कर रहा है।

डंकी लगाकर अमेरिका भागा था गैंगस्टर अनमोल

मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई तब अमेरिका भागा था, जब उसने पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई थी। वह मेक्सिको से होते हुए डंकी लगाकर अमेरिका में घुसा था। जिसके बाद से उसकी गिरफ्तारी और सरेंडर की खबरें भी आई। मगर वे सब कुछ झूठ निकला।

अनमोल बिश्नोई अमेरिका से ही भारत में गैंगस्टर लॉरेंस के लिए वारदातें करवा रहा है। एनआईए ने अमेरिका के खुफिया विभाग को इनकी सूची सौंप दी है। बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस इस वक्त गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

मुंबई में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी अनमोल शामिल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के करीबी और मुंबई में मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी की गोलियां मारकर हत्या किए जाने के मामले में भी अनमोल को ही सरगना बताया गया था। उसी ने हरियाणा और पंजाब के शूटरों की मदद से प्लानिंग की और बाबा सिद्दीकी की सरेआम भरे बाजार में गोलियां मार कर फरार हो गए। इस मामले में जालंधर के नकोदर का रहने वाले जीशान अख्तर अभी भी फरार चल रहा है।

Gangster-Anmols-New-Dossier-Sent-To-Us-Agencies-Nia-Took-Action-The-Accused-In-Moosewala-Baba-Siddiqui-Murder-Case-Had-Fled-To-America-Via-Donkey-Route



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं