September 10, 2026 05:49:56
कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत के करीबी चंडीगढ़ में वकील के घर इनकम टैक्स की रेड, 3 बेनामी कंपनियों के

कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत के करीबी चंडीगढ़ में वकील के घर इनकम टैक्स की रेड, 3 बेनामी कंपनियों के दस्तावेज जब्त

Feb10,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। कपूरथला से कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत और उनके करीबियों के कपूरथला और चंडीगढ़ स्थित ठिकानों पर पिछले पांच दिनों से आयकर विभाग रेड जारी है। चंडीगढ़ में विधायक राणा गुरजीत के करीबी एक वकील के घर पर भी रेड चल रही है। आयकर विभाग की टीम ने वकील के घर पर रेड के दौरान 2 से तीन बेनामी कंपनियों के दस्तावेज जब्त किए हैं। जोकि विधायक राणा गुरजीत से जुड़े होने का शक है। हालांकि इसे लेकर आयकर विभाग द्वारा कोई बयान नहीं जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार वकील के घर से कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिससे केस की ग्राउंड काफी पुख्ता हो गई है।

पिछले पांच दिन से रेड जारी, कई अहम दस्तावेज जब्त

बता दें कि, कपूरथला से कांग्रेस विधायक और कारोबारी राणा गुरजीत सिंह के आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी लगातार जारी है। एकता भवन स्थित उनके निवास पर करीब एक दर्जन अधिकारियों द्वारा लगातार दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। विभाग के अधिकारी राणा गुरजीत सिंह और उनके रिश्तेदारों की आय से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। इसमें दाखिल किए गए आयकर रिटर्न और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से चुकाए गए टैक्स की जानकारी शामिल है।


10 से 15 बेनामी संपत्तियां जांच के दायरे में

सूत्रों के अनुसार पांच दिन की जांच में आयकर विभाग की टीमों ने करीब 10 से 15 बेनामी संपत्तियों को लिस्ट-आउट किया है। जिसके बाद अब चंडीगढ़ में वकील के घर पर रेड चल रही है, वकील पर राणा गुरजीत की बेनामी कंपनी का डॉयरेक्टर बनाए जाने का शक है। हालांकि चर्चा है कि उक्त वकील को इस बारे में जानकारी नहीं थी कि राणा गुरजीत की उक्त कंपनियां उसके नाम पर हैं। आयकर विभाग ने भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए हैं। जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। उक्त दस्तावेजों की जांच के बाद आयकर विभाग मामले में अगली कार्रवाई करेगी।

Income-Tax-Raid-At-The-House-Of-A-Lawyer-Close-To-Congress-Mla-Rana-Gurjit-In-Chandigarh-Documents-Of-3-Benami-Companies-Seized



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026