पंजाब। पंजाब राज्य सूचना आयोग को आज दो नए सूचना आयुक्त मिले हैं। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें शपथ दिलाई। इनमें एडवोकेट हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता शामिल है। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने किया। पंजाब सरकार द्वारा 27 जनवरी, 2025 को एडवोकेट हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता की नियुक्ति को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया गया था। इन नियुक्तियों से राज्य सूचना आयोग के कार्य में अधिक पारदर्शिता आएगी और इसे और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। इससे आयोग के कामों में तेजी आएगी। साथ ही लोगों के काम पहल के आधार पर होंगे।
संधू वकील तो पूजा गुप्ता है समाजसेविका
बता दें कि, एडवोकेट हरप्रीत संधू एक प्रतिष्ठित वकील हैं। इससे पहले वे पंजाब के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल के रूप में सेवा दे चुके हैं। वे पंजाब इन्फोटेक के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं और उन्होंने विधि अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जबकि पूजा गुप्ता एक समाजसेविका और शिक्षा शास्त्री हैं। उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक कल्याण के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने पूरे क्षेत्र में ख्याति अर्जित की है।
Punjab-Gets-Two-New-Information-Commissioners-Governor-Gulab-Chand-Kataria-Administered-The-Oath-Harpreet-Has-Served-As-Advocate-General