September 11, 2026 08:04:36
पंजाब Cm मान का केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर निशाना, बोले- हम झूठे पर्चे नहीं करवाते; आशू पर केस हुआ, त

पंजाब Cm मान का केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर निशाना, बोले- हम झूठे पर्चे नहीं करवाते; आशू पर केस हुआ, तब बिट्टू उसका दोस्त था

Feb11,2025 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को निशाने पर लिया। नई दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि जब आशू पर पर्चा हुआ था, तब भी बिट्टू उनका दोस्त था। बाद में दोनों किसी बात पर झगड़ पड़े थे। बिट्टू कहीं और चला गया। हम किसी तरह की बदले की भावना से झूठा पर्चा नहीं करवा रहे। पुलिस अपना काम कर रही है। पंजाब में पुलिस मुलाजिमों से कोई भी पूछ सकता है कि उन्हें किस बात की राहत यहां मिल रही है तो पुलिस कर्मी खुद कहेंगे कि हमें कोई सत्ता पक्ष का कोई व्यक्ति नहीं कहता कि किसे पकड़ो और किसे छोड़ो। किसी पर भी पर्चा डाला या रद्द सरकार नहीं करवा रही। कानून मुताबिक ही काम हो रहा है। पंजाब में कानून व्यवस्था किसी तरह से खराब नहीं होने देंगे।

बिट्टू लगा चुके CM मान पर गलत पर्चे करवाने के आरोप

केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान राजीव राजा को रंगदारी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। राजा की गिरफ्तारी के बाद बिट्टू के कई अन्य करीबियों पर भी पुलिस रेड कर रही है। बिट्टू ने वीडियो जारी कर कहा है कि CM भगवंत सिंह मान उनके करीबियों पर झूठे पर्चे दर्ज करवा रहे है। बिट्टू ने कहा है कि वह सैशन समाप्त होने के बाद CM की कोठी के बाहर गिरफ्तारी देने जाएंगे।

Punjab-Cm-Mann-Targeted-Union-Minister-Bittu-Said-We-Dont-Get-False-Prescriptions-Made-When-A-Case-Was-Filed-Against-Ashu-Bittu-Was-His-Friend



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं