September 10, 2026 03:30:50
शिअद नेता सुखबीर बादल की बेटी की हुई शादी:पंजाबी गायक मीका सिंह के गानों पर थिरकता नजर आया परिवार, द

शिअद नेता सुखबीर बादल की बेटी की हुई शादी:पंजाबी गायक मीका सिंह के गानों पर थिरकता नजर आया परिवार, दिल्ली में हुई पार्टी

Feb12,2025 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और बठिंडा से सांसद मैंबर हरसिमरत कौर बादल की बेटी हरकीरत कौर बादल के विवाह के बाद मंगलवार को दिल्ली में पार्टी रखी गई। इस दौरान पंजाबी गायक मीका सिंह के गानों पर सुखबीर बादल और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम जीत सिंह मजीठिया थिरकते हुए नजर आए। वीडियों में सुखबीर बादल के दामाद उनके साथ नाचते हुए नजर आ रहे थे। इससे पहले 14 जनवरी को हुए रोका पार्टी में गायिका अफसाना खान ने खूब रौनकें लगाई थी। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने अफसाना खान के गानों पर खूब भांगड़ा किया था। मंगलवार को शादी के बाद रात में पार्टी रखी गई थी। बता दें कि सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल की बेटी हरकीरत कौर और तेजबीर सिंह के साथ विवाह हो रहा है। भव्य शादी के जश्न में मीका सिंह ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मीका सिंह ने कहा- इस खुशी के मौके पर सम्मानित बादल परिवार को बधाई। नवविवाहित जोड़े को जीवन भर खुशियां, प्यार और साथ की शुभकामनाएं दी।


इंटरनेशनल बिजनेसमैन है सुखबीर बादल का दामाद

जानकारी के अनुसार सुखबीर की बेटी हरकीरत की शादी एक इंटरनेशनल बिजनेसमैन के साथ की गई है। तेजबीर सिंह मूल रूप से दोआबा क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनका सारा परिवार विदेश में रहता है। सारा कारोबार भी वहीं से चलाया जाता है। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल देश की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी है। पहले पार्टी का बीजेपी के साथ गठबंधन था। मगर किसान आंदोलन के दौरान अकाली दल का गठबंधन बीजेपी के साथ टूट गया था। जिसके बाद से अकाली दल अपने बलबूते पर चुनाव लड़ रही है। किस वक्त पंजाब में राज करने वाले अकाली दल अब सिर्फ एक लोकसभा सीट पर सिमट गई है। बता दें कि बादल खुद भी पंजाब के बड़े कारोबारी भी हैं। जिनका ट्रांसपोर्ट से लेकर कई अन्य क्षेत्रों में कारोबार है।

Sad-Leader-Sukhbir-Badals-Daughter-Got-Married-Family-Seen-Dancing-To-The-Songs-Of-Punjabi-Singer-Mika-Singh-Party-Held-In-Delhi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026