पंजाब। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें सबसे अहम फैसला छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब का महासचिव नियुक्त करना है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी साझा की गई। जिसके अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आदेश पर डॉ. सैयद नसीर हुसैन को पंजाब के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का भी महासचिव बनाया गया है। पंजाब की बात करें तो यह जिम्मेदारी पहले देवेंद्र यादव के पास थी और उन्हें दिसंबर 2023 में पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी।
इसके अलावा, विभिन्न राज्यों के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं:
कांग्रेस ने अपने पूर्व महासचिवों और प्रभारियों दीपक बावरिया, मोहन प्रकाश, भरत सिंह सोलंकी, राजीव शुक्ला, अजय कुमार और देवेंद्र यादव के योगदान की सराहना की है।
In-Ludhiana-An-Unknown-Driver-Crushed-A-Girl-Riding-A-Scooty-The-Tyre-Passed-Over-Her-Head-Causing-Her-Death