नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा द्वारा बहुमत के साथ अपनी सरकार तो बना ली गई है, लेकिन अभी तक अपने सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया है। हालांकि सीएम चेहरे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन अभी तक पार्टी द्वारा किसी एक चेहरे पर मुहर नहीं लगाई है। वहीं पहले कहा जा रहा था कि प्रवेश शर्मा दिल्ली के नए सीएम हो सकते हैं। लेकिन अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रवेश शर्मा अब इस रेस से बाहर हो चुके हैं। वहीं चर्चा है कि मनजिंदर सिंह सिरसा, रेखा गुप्ता और जितेंद्र महाजन इस रेस में सबसे आगे हैं। इन तीन चेहरों में से किसी एक पर भाजपा द्वारा मुहर लगाई जा सकती है। दरअसल मनजिंदर सिरसा भाजपा का बड़ा सिक्ख चेहरा और तेज तर्रार नेता है। वहीं वे तीसरी बार विधायक बने हैं। अगर पार्टी उन्हें सीएम बनाती है तो इसका फायदा पंजाब विधानसभा चुनाव में मिल सकते है। वहीं विधायक रेखा गुप्ता की बात करें तो वह एक मजबूत महिला चेहरा है। संगठन में काम का लंबा अनुभव भी है। इसी के साथ डीयूएसयू की अध्यक्ष रह चुकी है और आरएसएस के करीबी मानी जाती है। वहीं जितेंद्र महाजन की बात करें तो वह तीसरी बार विधायक बने हैं। वैश्य समुदाय से लिंक रखते हैं और आरएसएस के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं। अब देखना होगा कि पार्टी किस लीडर को अपना सीएम चयनित करती है। चर्चा है कि इस हफ्ते दिल्ली की जनता को उनका नया सीएम दिया जा सकता है।
Three-Names-Are-At-The-Forefront-In-The-Race-For-The-Post-Of-Delhi-Cm-Know-Who-Is-Involved