September 9, 2026 23:04:11
दिल्ली चुनाव हार के बाद चंडीगढ़ Aap में बदलाव, 19 ऑब्जर्वर नियुक्त, वार्ड स्तर पर संगठन खड़ा करने की

दिल्ली चुनाव हार के बाद चंडीगढ़ Aap में बदलाव, 19 ऑब्जर्वर नियुक्त, वार्ड स्तर पर संगठन खड़ा करने की कवायद शुरू की

Feb16,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजरे चंडीगढ़ और पंजाब पर हैं। जिसे लेकर उन्होंने पहले चंडीगढ़ में 19 ऑब्जर्वर नियुक्त किए है। वार्ड स्तर तक संगठन बनाने के लिए आप के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल ने कहा कि पार्टी के सभी पार्षद व कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान पार्टी के जनरल सेक्रेटरी ओंकार सिंह औलख और उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, आभा बंसल, सचिव मीना शर्मा, सुखराज संधू एवं पार्टी के पार्षद, नगर निगम चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार रहे और अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान पार्षद एवं पदाधिकारीगण को वार्ड कमेटी तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई और वार्डों के लिए आब्जर्वर नियुक्त किए गए। साथ ही हर वार्ड में पांच मेंबरों कमेटी बनाई गई, जिसमें एक संयोजक और 4 अन्य सदस्य को शामिल किया गया, जो आने वाले 15 दिनों के अंदर वार्ड कमेटी के पदाधिकारियों का चयन करेंगे, ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी की टीम मजबूत हो सके।

Changes-In-Chandigarh-Aap-After-Delhi-Election-Defeat-19-Observers-Appointed-Exercise-Started-To-Set-Up-Organization-At-Ward-Level

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026