नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने मंगलवार को 10 इल्लीगल कार्मशियल बिल्डिंगों व एक इल्लीगल कालोनी पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई दौरान दो रिहायशी बिल्डिंगों के निर्माण भी सील कर दिए गए। ये दोनों बिल्डिंगों नगर निगम से बिल्डिंग प्लान सेंक्शन करवाए बनाई जा रही थी। नगर निगम की ये कार्रवाई जोन सी व जोन डी इलाके में की गई हैं। इस कार्रवाई के तहत जोन सी में करतार चौक के पास चार अवैध निर्माणाधीन दुकानों को ढहाया गया, जबकि मठारू चौक और गुरु गोबिंद सिंह नगर (मैद दी चक्की के पास) के पास तीन निर्माणाधीन चौपाटियों के निर्माण को भी गिरा दिया गया। नगर निगम की टीम ने गुरु गोबिंद सिंह नगर में एक अवैध निर्माणाधीन कॉलोनी पर भी पीला पंजा चलाया और क्षेत्र में दो रिहायशी इमारतों को भी सील किया गया, क्योंकि मालिक नगर निगम से बिल्डिंग प्लान स्वीकृत कराए बिना इमारतों का निर्माण कर रहे थे। इसी तरह नगर निगम जोन डी की बिल्डिंग ब्रांच टीम ने सनेत क्षेत्र में तीन अवैध निर्माणाधीन दुकानों और बरेवाल रोड पर रघुनाथ एन्क्लेव में एक रिहायशी इमारत (हाउसलाइन एरिया) के अवैध हिस्से को तोड़ा। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम आयुक्त आदित्य डेचलवाल के निर्देश पर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई है तथा आगामी दिनों में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Mc-Demolished-10-Illegal-Commercial-Buildings-And-One-Illegal-Colony-And-Also-Sealed-Two-Illegal-Residential-Constructions