September 10, 2026 04:43:04
पंजाबी सिंगर जैसमीन सैंडलस विवादों में:चंडीगढ़ के वकील बोले- गाने में गलत शब्दावली, पंजाब डीजीपी से श

पंजाबी सिंगर जैसमीन सैंडलस विवादों में:चंडीगढ़ के वकील बोले- गाने में गलत शब्दावली, पंजाब डीजीपी से शिकायत; पुलिस कर रही जांच

Feb19,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाबी सिंगर जैसमीन कौर उर्फ जैसमीन सैंडलस अपने एक गाने को लेकर विवादों में घिर गई है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले चंडीगढ़ के एक वकील ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत भेजी है। शिकायत में जैसमीन पर अपने गाने में गलत शब्दावली प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता वकील डॉ. सुनील मल्हण ने कहा कि, पंजाबी गायिका जैसमीन सैंडलस का सोशल मीडिया पर एक गाना वायरल हो रहा है, जिसमें वह भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल कर रही हैं। जालंधर पुलिस कमिश्नर के साथ शिकायत पंजाब पुलिस के DGP को भी भेजी गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को शिकायत बीती 7 फरवरी को भेजी गई थी। हालांकि इसे लेकर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। मगर, आज यानी (19 फरवरी) को शिकायत की कॉपी वायरल हो गई। शिकायत में वकील मल्हन ने कहा कि जैसमीन के गीत के वीडियो का लिंक शिकायत में मेंशन कर किया गया है। गाने के बोल में ...पैसा वी छाप लेया, शोहरत कमा ली (गलत शब्दावली) है। वकील ने कहा कि फिलहाल मामले में जैसमीन के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

सिंगर और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

वकील डॉ. सुनील मल्हन ने कहा कि, जैसे शब्द गाने में इस्तेमाल किए गए हैं, ये समाज को गलत रास्ते पर लेकर जाते हैं। जिसके चलते पंजाबी सिंगर जैसमीन सैंडलस और उनके मैनेजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, फिलहाल मामले में शिकायत पर पुलिस की जांच जारी है।

Punjabi-Singer-Jasmine-Sandlas-In-Controversy-Chandigarh-Lawyer-Said-Wrong-Words-In-The-Song-Complaint-To-Punjab-Dgp-Police-Is-Investigating



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026