September 10, 2026 04:16:27
पंजाब में तहसीलदारों ने बिना शर्त वापस ली हड़ताल, सरकार के एक्शन के बाद यूटर्न, अब डीसी तैनाती पर ले

पंजाब में तहसीलदारों ने बिना शर्त वापस ली हड़ताल, सरकार के एक्शन के बाद यूटर्न, अब डीसी तैनाती पर लेंगे फैसला

Mar6,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की सख्ती के बाद आखिरकार तहसीलदारों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। तहसीलदार बिना शर्त काम पर लौट आए हैं। तहसीलदार एसोसिएशन के प्रधान सुखचरन सिंह चन्नी ने मीडिया से बातचीत ने कहा वह सुबह से ही काम पर लगे हुए हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि वीरवार को भी उनकी सरकार से मीटिंग है। दूसरी तरफ, सरकार ने दोपहर में 235 राजस्व अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें 58 तहसीलदार शामिल थे, जबकि 177 नायब तहसीलदार थे। सभी का तबादला दूरस्थ इलाकों में किया गया है। कई अधिकारियों का तबादला 200 से 250 किलोमीटर तक किया गया है। 100 किलोमीटर से किसी से कम किसी को नहीं रखा गया है।

डीसी तय करेगा कौन सा काम करेंगे

सरकार की तरफ से जारी आदेशों में तहसीलदारों को जिला अलॉट किया गया है, जबकि उसमें स्टेशन नहीं बताया गया है। अब उन्हें जिले में जाकर डीसी को रिपोर्ट करनी होगी। वहीं, अब वह कौन से एरिया में काम करेंगे, इसके बारे में डीसी द्वारा फैसला लिया जाएगा। सरकार किसी भी स्तर पर अपने फैसले से पीछे हटने के मूड में नहीं थी। सीएम ने साफ कर दिया है कि किसी को भी ब्लैकमेल करने का लाइसेंस नहीं दिया जाएगा।

Tehsildars-In-Punjab-Unconditionally-Withdrew-The-Strike-U-Turn-After-The-Governments-Action-Now-Dc-Will-Take-A-Decision-On-Deployment

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026