September 11, 2026 03:44:57
पंजाब कांग्रेस को एकजुट करने निकलेंगे वड़िंग, मोहाली से शुरू हुई ‘जुड़ेगा ब्लॉक- जीतेगी कांग्रेस’ मु

पंजाब कांग्रेस को एकजुट करने निकलेंगे वड़िंग, मोहाली से शुरू हुई ‘जुड़ेगा ब्लॉक- जीतेगी कांग्रेस’ मुहिम, 234 ब्लॉकों का करेंगे दौरा

Mar7,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में कांग्रेस की गुटबाजी को खत्म करने के लिए अब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने खुद जिम्मेदारी संभाली है। आज से राजा वड़िंग ने पंजाब के 234 ब्लॉकों का दौरा शुरू कर दिया और इस दौरान ‘जुड़ेगा ब्लॉक, जीतेगी कांग्रेस’ मुहिम चलाई जाएगी। इस मुहिम की शुरुआत डेराबस्सी से की गई है। इस अभियान के तहत पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करना मुख्य लक्ष्य है। अभियान के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वालंटियर्स से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे।वडिंग ने कहा, "किसी भी राजनीतिक पार्टी की ताकत उसके जमीनी नेटवर्क में होती है। इस अभियान के जरिए हम अपने कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाएंगे, उनकी चुनौतियों को समझेंगे और भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस को हर पंजाबी के घर की प्रतिनिधि बनाने का मिशन है।"


मुहिम में चार चीजों पर रहेगा फोकस

प्रतिदिन दो विधानसभा क्षेत्रों के सभी ब्लॉकों को कवर किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारियां दी जाएंगी। प्रत्येक ब्लॉक की समस्याओं और जरूरतों को समझने के लिए फीडबैक एकत्र किया जाएगा। अभियान के दौरान पार्टी अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करेगी और आगे की रणनीति तय करेगी।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बनी बड़ी पार्टी

2014 में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने पंजाब में सात सीटें जीती थी। जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी तीन, एक शिरोमणि अकाली दल और दो निर्दलीय जीते थे। वहीं, उसके बाद लोकसभा 4 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस एक और आम आदमी पार्टी तीन सीटें जीतने में कामयाब रही थी। जबकि पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त टक्कर दी। राजा वड़िंग ने कहा कि "लोगों ने अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए हम पर भरोसा किया है। अब, हम पंजाब के हर ब्लॉक और हर घर से संपर्क मजबूत कर उस विश्वास को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Vading-Will-Go-Out-To-Unite-Punjab-Congress-Block-Will-Unite-Congress-Will-Win-Campaign-Started-From-Mohali-Will-Visit-234-Blocks



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं