पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और प्रैक्टिकल नॉलेज पर आधारित बनाने के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को 36 स्कूल प्रिंसिपलों के बैच को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर रवाना किया। यह प्रशिक्षण 9 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रिंसिपल्स को पढ़ाई और मैनेजमेंट के आधुनिक तौर-तरीकों से अवगत कराया जाएगा। सिंगापुर के विशेषज्ञों की टीम ने इनके लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया है। प्रिंसिपलों के चयन के लिए शिक्षा विभाग ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि अब सिर्फ रट्टा लगाने का जमाना नहीं रहा, बल्कि प्रैक्टिकल नॉलेज को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा दी जा सके।
7th-Batch-Of-36-Principals-From-Punjab-Leave-For-Singapore-Cm-Mann-Flags-Off