पंजाब। जालंधर में सोमवार सुबह टूरिस्ट बस ईंटें लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस के ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस दिल्ली से जम्मू की तरफ जा रही थी। मृतकों की पहचान जम्मू के रियासी निवासी सुखवंत सिंह और दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। दो मृतकों की पहचान नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अशोक बस सर्विस की बस यात्रियों को लेकर दिल्ली से जम्मू कश्मीर जा रही थी। जब बस भोगपुर के पास पहुंची तो अचानक रोड पर एकदम से ट्रैक्टर ट्रॉली वाला रोड पर आ गया। इससे पीछे अपनी स्पीड पर आ रही बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।
टक्कर के बाद जहां ट्रॉली पलट गई, वहीं बस के अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और थाना भोगपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला
सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। बस के ड्राइवर सुखविंदर और यात्री कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि गुरबदन सिंह, सुनील और करीब 11 यात्री घायल हो गए। इनमें 6 लोगों को जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, जिनकी पहचान नहीं हुई है। उधर, पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हाईवे से साइड में किया।
Tourist-Bus-Collided-With-Tractor-Trolley-In-Jalandhar-4-People-Died-9-Injured-Passengers-Were-Going-From-Delhi-To-Jammu