September 11, 2026 05:19:16
पंजाब कांग्रेस की मिशन-2027 की तैयारी शुरू,प्रभारी बघेल की अगुआई मीटिंग, सीनियर लीडर मौजूद, गिले शिक

पंजाब कांग्रेस की मिशन-2027 की तैयारी शुरू,प्रभारी बघेल की अगुआई मीटिंग, सीनियर लीडर मौजूद, गिले शिकवे किए जा रहे दूर

Mar13,2025 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। पहले हरियाणा और फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली असफलता के बाद पंजाब कांग्रेस ने दो साल बाद यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। मिशन-2027 के लिए आज पार्टी के नए प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुआई में पंजाब कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली में बैठक चल रही है। सारी सीनियर लीडरशिप एक साथ इस मीटिंग में मौजूद है। मीटिंग में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सुखविंदर सिंह रंधावा, पंजाब अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, भारत भूषण आशु, सभी सांसद व पूर्व विधायक व मंत्री मौजूद है। कोशिश यही है कि नेताओं के गिले-शिकवे दूर किए जाए। साथ ही एक दूसरे खिलाफ बयान बाजी रोकी जाए। इस बैठक में राज्य के हालात के बारे में भी बताया जा रहा है और पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी पर ब्रेक लगाना बहुत जरूरी है। आने वाले समय में सत्ताधारी सरकार को घेरने के लिए भी नई रणनीति तैयारी जाएगी।

लोकसभा चुनाव के नतीजों ने जगाई उम्मीदें

कांग्रेस के लिए पंजाब राज्य काफी अहम है, क्योंकि यहां पार्टी का मजबूत आधार है। भले ही 2022 में पार्टी राज्य की सत्ता से बाहर हो गई। लेकिन 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों ने पार्टी में नया जोश भर दिया है। कांग्रेस ने राज्य की 13 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि राज्य की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को तीन सीटें मिलीं। वहीं, अकाली दल को एक सीट, निर्दलीयों को दो सीटें मिलीं। भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई। हालांकि, वोट प्रतिशत के मामले में भाजपा तीसरे स्थान पर जरूर पहुंच गई। जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा में कांग्रेस को पांच और भाजपा को पांच सीटें मिलीं।

Punjab-Congress-Begins-Preparations-For-Mission-2027-Meeting-Led-By-In-Charge-Baghel-Senior-Leaders-Present-Grievances-Being-Resolved



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं