लुधियाना। लुधियाना जिले में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के बाजारों में रंग-बिरंगी पिचकारियों और रंगों की दुकानें सज गई हैं। वीरवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के प्रमुख गोविंद गोधाम मंदिर में 14 मार्च को 11 क्विंटल फूलों से होली खेली जाएगी। ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। वृंदावन से आए कलाकार रासलीला का मंचन करेंगे। मंदिर में ठाकुर जी को 56 भोग लगाया जाएगा। हैबोवाल के बाला जी मंदिर, दुर्गा मंदिर, दंडी स्वामी मंदिर, कृष्णा मंदिर, इस्कॉन मंदिर और दरेसी मंदिर में भी फूलों की होली का आयोजन होगा। सभी मंदिरों में ठाकुर जी को 56 भोग लगाया जाएगा। होली से पहले वीरवार को शहर के विभिन्न इलाकों में होलिका दहन किया गया। लोगों ने पहले होलिका की पूजा की और फिर दोपहर बाद उसका दहन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने होलिका दहन में शिरकत की और माथा टेका। पुलिस ने त्योहार को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
Markets-Decorated-With-Colours-On-Holi-In-Ludhiana-Holi-Will-Be-Celebrated-With-11-Quintals-Of-Flowers-At-Govind-Godham