पंजाब। पंजाब सरकार ने 2006 बैच के आईएएस अधिकारी रवि भगत को पंजाब के मुख्यमंत्री का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। इससे पहले वे मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। रवि भगत की पदोन्नति राज्य के प्रशासनिक फेरबदल के तहत हुई है। इस पद के अलावा वे लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) के प्रशासनिक सचिव और पंजाब ग्रामीण विकास बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
Ravi-Bhagat-Became-The-Principal-Secretary-Of-Punjab-Cm-Will-Also-Look-After-The-Work-Of-Public-Works-Department-And-Development-Board