लुधियाना। स्टेट जीएसटी टीम की और से लुधियाना की इलेक्ट्रानिक मार्केट में जांच करने के लिए पहुंची। इस दौरान टीम द्वारा दो इलेक्ट्रानिक कारोबारियों से पूछताछ की। वहीं इस दौरान टीम अधिकारियों द्वारा कारोबारियों की शॉप पर दस्तावेज भी चैक किए। जबकि उनका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला गया है। टीम अपने साथ जांच के लिए कई दस्तावेज भी लेकर गई है। सूत्रों के अनुसार स्टेट जीएसटी विभाग को सूचना मिली थी कि उक्त कारोबारियों द्वारा टैक्स चोरी किया जा रहा है। इसी आशंका के चलते टीम जांच करने के लिए पहुंची। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार टीम की और से यह रेड नील कमल इलेक्ट्रानिक्स समेत दो इलेक्ट्रानिक व्यापारियों के यहां की गई थी। बुधवार सुबह टीम ने जांच शुरु की।
Gst-Team-Raided-The-Electronic-Market-Of-Ludhiana-Traders-Were-Questioned