September 11, 2026 00:56:56
पंजाब Ag गुरमिंदर गैरी ने दिया इस्तीफा, कारण व्यक्तिगत बताया; 2023 में हुई नियुक्ति, 2 सालों में 5 छ

पंजाब Ag गुरमिंदर गैरी ने दिया इस्तीफा, कारण व्यक्तिगत बताया; 2023 में हुई नियुक्ति, 2 सालों में 5 छोड़ चुके ये पद

Mar30,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के एडवोकेट जनरल (एजी) गुरमिंदर सिंह गैरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सरकार को सौंपा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और ना ही एजी की तरफ से इसे लेकर कोई बयान आया है। गौरतलब है कि गुरमिंदर सिंह गैरी ने अक्टूबर 2023 में एडवोकेट जनरल का पदभार संभाला था। उनकी नियुक्ति वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद घई के इस्तीफे के बाद हुई थी। विनोद घई ने भी निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था। पंजाब सरकार ने हाल ही में अपने सभी 232 लॉ ऑफिसर्स से इस्तीफा मांगा था। जिसे कार्यालय के पुनर्गठन और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए एक नियमित प्रक्रिया बताया गया था। अब, एडवोकेट जनरल के इस्तीफे के बाद, सरकार को नए एजी की नियुक्ति करनी होगी।

दो साल में 5वां इस्तीफा

पिछले दो वर्षों में, पंजाब में एडवोकेट जनरल के पद पर कई बदलाव हुए हैं। इससे पहले अनमोल रतन सिद्धू और विनोद घई इस पद पर रह चुके हैं। बीते दो सालों में पंजाब ने पांच एडवोकेट जनरल के इस्तीफे देखे हैं, जिनमें से एक ने केवल एक महीने तक पद संभाला था। हालांकि इस इस्तीफे पर अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह बदलाव राज्य की कानूनी प्रणाली में अस्थिरता को दर्शाता है। 

Punjab-Ag-Gurminder-Gary-Resigned-Citing-Personal-Reasons-Appointment-In-2023-5-Have-Left-These-Posts-In-2-Years

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं