September 10, 2026 00:53:34
पंजाब सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल:तीन आईएएस अधिकारी बदले

पंजाब सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल:तीन आईएएस अधिकारी बदले

Apr4,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पंजाब सरकार ने ये आदेश पंजाबी में जारी किए हैं। गौरतलब है कि पहले ऐसे आदेश अंग्रेजी में जारी किए जाते थे, लेकिन इस बार सरकार ने यह आदेश पंजाबी में जारी किए हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने और सरकारी कामकाज में इसकी प्राथमिकता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस तबादलों के मुताबिक परमजीत सिंह, आईएएस (2016 बैच) को विशेष सचिव, समाज सुरक्षा विभाग एवं मिशन डाइरेक्टर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, सुरिंदर पाल, आईएएस (2017 बैच) को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग और मंजिल गुप्ता, आईएएस (2020 बैच को उप सचिव, वित्त विभाग दिया है। सरकार ने कहा कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता देने के लिए किए गए हैं।

Punjab-Government-Made-Administrative-Reshuffle-Three-Ias-Officers-Replaced

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026