September 11, 2026 05:20:19
लुधियाना में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, सांसद वडिंग व जिला प्रधान रहे गैरहाजिर, आशु बोले – सं

लुधियाना में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, सांसद वडिंग व जिला प्रधान रहे गैरहाजिर, आशु बोले – संजीव अरोड़ा राजनीतिक नहीं, उनके जरिए केजरीवाल करेगें बड़ा राजनीतिक हेरफेर

Apr5,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना हलका वेस्ट से उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का नाम उम्मीदवार के तौर पर घोषित कर दिया है। जिसके चलते शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा उपचुनाव को लेकर मीटिंग की। जिसमें पूर्व सीएम व सांसद चरनजीत सिंह चन्नी, विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक राकेश पांडे, सुरिंदर डाबर समेत कई लीडर मौजूद रहे। लेकिन इस दौरान सांसद राजा वडिंग और जिला प्रधान संजय तलवाड़ गैर हाजिर रहे। जिससे राजा वडिंग और आशु के बीच चल रहे आपसी राजनीतिक मनमुटाव कही न कही उजागर होकर सामने आ रहे हैं। वहीं इस दौरान आशु व चन्नी की और से जमकर आप सरकार को घेरा गया। इस दौरान भारत भूषण आशु ने कहा कि यह उपचुनाव सांसद संजीव अरोड़ा का नहीं है, संजीव अरोड़ा राजनीतिक नहीं है। उन्हें तो बस दिखावे के लिए चुनाव में लाया गया है। असलियत में तो अरविंदर केजरीवाल की और से राजनीति की जा रही है। वह पंजाब से होकर संसद में जाना चाहते हैं। लेकिन अब जनता जागरुक हो चुकी है, इस बार जनता धोखा नहीं खाएगी। वहीं चन्नी ने कहा कि आशु की और से पिछले पांच साल के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान रुके काम करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आशु ने उनके मुख्यमंत्री रहते हुए पंजाब की सभी गऊशाला को 5-5 लाख रुपए और बिजली के बकाए 21 करोड़ रुपए वे माफ करवाए, इन कामों को वे आज भी याद करते हैं।


सिर्फ पैसा देखती है आप पार्टी

आशु ने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि स्वर्गीय गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद चर्चा थी कि उनकी पत्नी को टिकट दी जाएगी। लेकिन यह पार्टी किसी की सगी नहीं है। वहीं सांसद चन्नी ने कहा कि यह पार्टी सिर्फ पैसा देखती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार दिल्ली से चलती है। पंजाब के सरकारी विभाग दिल्ली के नेताओं को दे रहे हैं।


सिविल अस्पताल नवीनीकरण, आईटीआई सेक्टर को बढ़ाना सिर्फ दिखावा

आशु ने कहा कि पिछले तीन साल में सरकार ने लुधियाना में कोई भी विकास कार्य नहीं किया। लेकिन अब दो हफ्तों में एक के बाद एक ऐलान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल की और से हाल ही में सांसद संजीव अरोड़ा को साथ लेकर सिविल अस्पताल में नवीनीकरण का नाम देकर उद्घाटन किया है। लेकिन वहां कुछ नया नहीं बनाया जा रहा। शायद अस्पताल को पेंट करने को ही नवीनीकरण का नाम दे दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आईटीआई सेक्टर को आगे बढ़ाने को लेकर जनसभा की गई। लेकिन वह सभी प्रोजेक्ट पुराने हैं, जिन्हें नया रुप देकर लोगों को धोखा दिया जा रहा है।

Congress-Meeting-Regarding-By-Election-In-Ludhiana-Mp-Vading-And-District-Head-Were-Absent-Ashu-Said-Sanjeev-Arora-Is-Not-Political-Kejriwal-Will-Do-Big-Political-Manipulation-Through-Him



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं