September 10, 2026 03:31:00
लुधियाना पीएयू में सीएम मान ने किसानों से की मुलाकात, बोले- पहली सरकारों ने कृषि विज्ञान की यूनिवर्स

लुधियाना पीएयू में सीएम मान ने किसानों से की मुलाकात, बोले- पहली सरकारों ने कृषि विज्ञान की यूनिवर्सिटी ही उनके लिए बोझ बनाई थी

Apr12,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शनिवार पीएयू में आयोजित किसान मिलनी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे और किसानों से वार्ता की। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि गेहूं रखने की कोई दिक्कत नहीं है। किसानों को आधा गेहूं तो घर पर ही रखना होता है। गेहूं उठाने की भी कोई दिक्कत नहीं है। यूक्रेन में जंग के कारण पूरे देश में इस बार गेहूं की बहुत डिमांड है। मान ने कहा कि मैंने केंद्र सरकार से साफ तौर पर कह दिया था कि हम गेहूं इस बार नहीं देंगे, क्योंकि गेहूं लेते समय केंद्र सरकार काफी ड्रामेबाजी करती है। लेकिन अब केंद्र हर तरह के गेहूं लेने के लिए तैयार है। पंजाब देशभर में सबसे अधिक 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं पैदा करके देश का पेट भरता है। मान ने कहा कि स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि गाड़ी खड़ी होते ही हमारा गेहूं तुल जाना चाहिए। पहली सरकारों के समय में कृषि विज्ञान की यूनिवर्सिटी ही उनके लिए बोझ बन गई थी। वैज्ञानिकों को वेतन तक नहीं दिया जाता था, लेकिन अब सभी को वेतन भी मिल रहा है और विज्ञान की दुनिया में प्रोफेसर और वैज्ञानिक खोज भी कर रहे है। कृषि जब तक संगठनात्मक तौर पर मजबूत नहीं होती, तब तक कैसे बेहतर काम हो सकते हैं। सरकार ने सबसे पहले खजाने का मुंह ही कृषि की तरफ खोला है।

Cm-Mann-Met-The-Farmers-At-Ludhiana-Pau-Said-The-Previous-Governments-Had-Made-The-University-Of-Agricultural-Sciences-A-Burden-For-Them

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026