लुधियाना। लुधियाना में मार्केट कमेटी को नया चेयरमैन मिल गया है। गुरजीत सिंह गिल की और से शुक्रवार को बतौर चेयरमैन कार्यभार संभाला। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया भी मौजूद रहे। उनके साथ शहर के विधायक जीवन सिंह संगोवाल, मदन लाल बग्गा, कुलवंत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि मंडी की जो व्यवस्था बिगड़ी है इसे सुधारा जाएगा। किसी तरह की गुंडागर्दी मंडी में होने नहीं दी जाएगी। पुलिस को भी सख्त आदेश है कि मंडी में लगातार पेट्रोलिंग करे। बता दें कि सब्जी मंडी में शहर के लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या पार्किंग ओवरचार्जिंग है। जिस भी ठेकेदार को पार्किंग मिलती है, वह मंडी में सब्जी खरीदने आए लोगों से ओवरचार्जिंग करना शुरू कर देता है। इस समस्या को लेकर आज आढ़ती और फड़ी लगाने वाले प्रवासी भी नए चेयरमेन गुरजीत सिंह गिल से मिले। मंडी में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो किसी न किसी राजनेता के नाम पर गुंडा टैक्स वसूलते हैं। नए चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल के लिए गुंडा टैक्स रोकना और ओवरचार्जिंग करने वाले ठेकेदारों के ठेके रद्द करना बड़ी चुनौती होगी। पदभार संभालते हुए नए चेयरमेन गुरजीत सिंह गिल ने कहा कि मैं खुद इस मंडी में सब्जी तक बेच चुका हूं। मुझे पता है कि ओवरचार्जिंग की यहां कितनी बड़ी समस्या है। ओवरचार्जिंग मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 24 घंटे के दरमियान ओवरचार्जिंग करने वालों पर विभागीय एक्शन जरूर लिया जाएगा।
Gill-Became-The-Chairman-Of-The-Market-Committee-In-Ludhiana-Took-Charge-Said-Action-Will-Be-Taken-Against-Overcharging-And-Goonda-Tax-Within-24-Hours