September 10, 2026 07:02:21
जाट मूवी मेकर्स ने माफी मांगी, सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली, विवादित सीन भी हटाए; सन्नी देओल-रणदीप हुड्

जाट मूवी मेकर्स ने माफी मांगी, सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली, विवादित सीन भी हटाए; सन्नी देओल-रणदीप हुड्‌डा पर हो चुकी Fir

Apr19,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। सनी देओल और रणदीप हुड्‌डा की जाट मूवी को लेकर जालंधर में FIR दर्ज होने के बाद फिल्म मेकर्स बैकफुट पर आ गए हैं। पहले मूवी से विवादित सीन हटाए गए। अब फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सीन को लेकर माफी मांग ली है। फिल्म मेकर्स ने लिखा- ''मूवी के सीन को लेकर विरोध हो रहा था, जिसे तुरंत हटा दिया गया। हमारा मकसद किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। जिस किसी की भी भावनाएं आहत हुईं, उसके लिए हम माफी मांगते हैं।'' वहीं जालंधर में FIR कराने वाले ईसाई समुदाय ने नेताओं का कहना है कि पहले वे फिल्म देखेंगे, इसके बाद फैसला करेंगे। जाट फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद विवादित सीन को लेकर ईसाई समाज ने प्रदर्शन किया था।


रणदीप हुड्डा चर्च के अंदर प्रभु ईसा मसीह की तरह खड़े थे ईसाई समुदाय के नेता विकलाव गोल्डी ने 15 अप्रैल को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था- कुछ दिन पहले सिनेमाघरों में जाट फिल्म रिलीज हुई। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने ईसा मसीह और हमारे धर्म में इस्तेमाल की जाने वाली पवित्र चीजों का अपमान किया। गोल्डी ने कहा कि रणदीप हुड्डा चर्च के अंदर प्रभु ईसा मसीह की तरह खड़े थे और हमारे शब्द 'आमीन' का अपमान कर रहे है। इसे ईसाई समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।


आपके प्रभु ईसा मसीह सो रहे हैं

विकलाव गोल्डी के मुताबिक फिल्म में रणदीप हुड्डा द्वारा यह भी कहा गया कि आपके प्रभु ईसा मसीह सो रहे हैं और उन्होंने मुझे भेजा है। ऐसे में जो लोग ईसा मसीह के विरोधी हैं, वे ऐसी फिल्में देखकर हमारे चर्चों पर हमला करेंगे। इसे देखकर देश-विदेश में रहने वाले ईसाई समुदाय में गुस्सा है। ईसाई समुदाय के नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को FIR दर्ज करने के लिए 2 दिन का टाइम दिया था। उन्होंने केस दर्ज न करने पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया था।

Jaat-Movie-Makers-Apologized-Posted-On-Social-Media-Also-Removed-Controversial-Scenes-Fir-Has-Been-Filed-Against-Sunny-Deol-And-Randeep-Hooda



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं