लुधियाना। लुधियाना में हल्का वेस्ट के विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति लगातार गर्माती जा रही है। एक तरफ़ कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु और दूसरी तरफ़ आप के उम्मीदवार सांसद संजीव अरोड़ा और अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मन की और से लगातार चुनाव प्रचार किया जा रहा है। लेकिन अभी तक भाजपा की और से अपने उम्मीदवार की घोषणा नही की है। शहर में चर्चा है की यह चुनाव मई महीने की आख़िरी तारीख़ को करवाए जा सकते है। लेकिन भाजपा द्वारा अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित ना करने के चलते असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं सूत्रों की माने तो कहा जा रहा है की अभी चुनाव होने में देरी हो सकती है। जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि चुनाव अक्टूबर या नवंबर में करवाए जा सकते है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि शायद बिहार के विधानसभा चुनाव के साथ ही इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया द्वारा यह चुनाव करवाए जा सकते हैं। ऐसे में अगर चुनाव देरी से होते हैं तो प्रचार करने में जुटे उम्मीदवारों को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।
इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के फैसले का इंतजार
स्टेट इलेक्शन कमिशन द्वारा तो पंजाब के लुधियाना में एक सीट खाली होने की जानकारी इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया को भेज दी गई है। लेकिन अब इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया द्वारा इस पर फैसला लिया जाना है। वहीं कहा जा रहा है कि पूरे भारत में कई सीटों पर मौजूद नेताओं की अचानक मौत होने के कारण वे सीटें खाली हो जाती है। ऐसे में कमिशन द्वारा उनके चुनाव भी करवाए जाने होते हैं। जिसके चलते शायद सभी चुनाव एक साथ करवाए जा सकते हैं। वहीं अगर नियमों को देखें तो छह महीने में चुनाव कराना जरुरी होता है। अब देखना होगा कि क्या यह चुनाव अभी होंगे या इसमें देरी हो सकती है।
बीजेपी का उम्मीदवार जल्द होगी घोषित
वहीं बीजेपी के जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि बीजेपी की और से आने वाले दिनों में अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के हाथ में पॉवर है कि कब चुनाव करवाए जाने हैं। वैसे तो छह महीने में उपचुनाव कराना जरुरी है। बीजेपी की और से उपचुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है। आशंका है कि जून तक चुनाव हो सकते हैं।
There-Is-Confusion-Regarding-The-By-Election-Of-Halka-West-The-Election-May-Be-Postponed-Till-November-Waiting-For-The-Decision-Of-Election-Commission-Of-India