September 10, 2026 03:21:36
पहलगाम हमले के बाद पंजाब-पाक बॉर्डर पर हाई अलर्ट, सरहद पर तैनात की गईं टीमें, पाकिस्तान में शादी करन

पहलगाम हमले के बाद पंजाब-पाक बॉर्डर पर हाई अलर्ट, सरहद पर तैनात की गईं टीमें, पाकिस्तान में शादी करने वाली महिलाएं भी रोकी

Apr25,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सबसे ज्यादा सतर्कता भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में बरती जा रही है, खासकर पंजाब के सीमावर्ती जिलों में। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट और आतंकी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब बॉर्डर पर अलर्ट लेवल बढ़ा दिया है। BSF ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर अपनी क्विक रिएक्शन टीमों (QRTs) को सक्रिय कर दिया है। ये टीमें 24 घंटे गश्त के साथ-साथ किसी भी संदिग्ध हलचल का तत्काल जवाब देने के लिए तैनात की गई हैं। फिरोजपुर, अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन और गुरदासपुर जैसे संवेदनशील जिलों में इन टीमों की तैनाती और बढ़ाई गई है। पिछले कुछ समय से पंजाब बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए हथियार, ड्रग्स और विस्फोटक गिराने की घटनाएं सामने आई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए BSF ने सीमा पर एंटी-ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम को और अधिक सक्रिय कर दिया है। इन सिस्टम्स की मदद से सीमावर्ती इलाकों में रात-दिन निगरानी रखी जा रही है।


पाकिस्तान में शादी करने वाली महिलाएं भी रोकी

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को भी पाकिस्तानी नागरिक अमृतसर के अटारी बॉर्डर से वापस लौट रहे हैं। वीजा खत्म होने से पहले पाकिस्तान लौट रहीं कई महिलाओं को बॉर्डर पर रोक दिया गया, लेकिन उनके बच्चों को जाने दिया गया। अधिकारियों ने उनसे कहा कि आपके पास पाकिस्तान की नागरिकता नहीं है। महिलाओं ने कहा कि वह भारत में पली बढ़ी हैं, लेकिन उनकी शादी पाकिस्तान में हुई है। वह अपने मायके आई हुई थीं। अधिकारियों ने दलीलें सुनने के बाद भी उन्हें आगे जाने की परमिशन नहीं दी। अधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि उन्हें आदेश मिले हैं कि भारतीय पासपोर्ट वालों को पाकिस्तान न जाने दिया जाए। इसके बाद महिलाएं वापस अपने मायके लौट गईं।


अरूदा बोली- यहीं बैठे रहेंगे, यहीं मर जाएंगे

अरूदा ने बताया कि मेरी 20 साल पहले पाकिस्तान में शादी हुई थी। मेरे 2 बच्चे हैं, जो पाकिस्तानी नागरिक हैं। हम एक महीने के लिए अपने मां-बाप से मिलने भारत आए थे। हमारे पास 27 तारीख की वापसी का टिकट था, लेकिन हालात देखकर 4 दिन पहले ही निकलने की कोशिश की। हमें बॉर्डर पर रोक दिया गया, किसी ने ढंग से बात तक नहीं की। हम तो बस अपने घर, अपने बच्चों के पास लौटना चाहते हैं। हम यहीं मर जाएंगे, हम यहीं बैठेंगे, अब वापस नहीं जाएंगे।”

After-Pahalgam-Attack-Punjab-Pak-Border-Is-On-High-Alert-Teams-Deployed-On-The-Border-Women-Getting-Married-In-Pakistan-Were-Also-Stopped



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026