लुधियाना। लुधियाना में आम आदमी पार्टी के विधायक मदन लाल बग्गा के खिलाफ एक स्थानीय निवासी ने अनोखा विरोध किया। शुक्रवार शाम को विधायक अपने बेटे पार्षद अमन बग्गा और साथियों के साथ पैदल जा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति अपने घर के नल से आ रहे गंदे पानी की बोतल लेकर विधायक के पास पहुंचा। उसने विधायक से कहा कि यह उसके घर का विशेष पानी है और उन्हें इसे पीकर दिखाने की चुनौती दी। व्यक्ति बार-बार कह रहा था कि यह पानी नहीं शरबत है और विधायक को इसे पीना चाहिए। इस पर विधायक नाराज हो गए। विधायक मदन लाल बग्गा ने कहा कि इसे साइड़ पर ले जा। जिसके बाद विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को धक्का देकर दूर कर दिया। उन्होंने उसे विधायक के पास जाने से रोक दिया। स्थिति को बिगड़ता देख विधायक के बेटे पार्षद अमन बग्गा ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने व्यक्ति से पानी की बोतल ली और उसे शांत किया। साथ ही पानी की समस्या की जांच करवाने का आश्वासन दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
When-Dirty-Water-Came-Into-His-House-A-Person-Filled-It-In-A-Bottle-And-Went-To-Mla-Bagga-Said-Show-Me-The-Juice-Mla-Said-Take-Him-Aside