September 9, 2026 23:06:36
लुधियाना में सुखबीर बादल दो दिन के दौरे पर पहुंचे, नाराज कार्यकर्ताओं को मनाया

लुधियाना में सुखबीर बादल दो दिन के दौरे पर पहुंचे, नाराज कार्यकर्ताओं को मनाया

Apr26,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। अपने दो दिन के दौरे के चलते शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल शनिवार को लुधियाना पहुंचे। इस बीच लंबे समय से नाराज चल रहे अकाली दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सुखबीर बादल ने मुलाकात की। सुखबीर हलका पश्चिम में होने वाले उपचुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार कर रहे हैं। शिअद प्रधान आज पंचशील विहार में एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मन के निवास पर पहुंचें और उनसे मुलाकात की। वह कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधी जानकारी ले रहे हैं। बता दें कि हलका दाखा के विधायक मनप्रीत अयाली शिअद की नीतियों को लेकर जिले में सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दो दिनों में बादल मनप्रीत सिंह अयाली से भी मुलाकात करेंगे। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यदि पंजाब को बचाना है तो एक बार फिर से अकाली दल को लोग सत्ता में ले आएं। अकाली दल ही एक ऐसी पार्टी है जो गांव और शहर दोनों का विकास चाहती है। लुधियाना में जितने ब्रिज और सड़कें अकाली दल के समय में बनी है उतनी पहले कभी नहीं बनी।

Sukhbir-Badal-Arrived-In-Ludhiana-On-A-Two-Day-Visitconvinced-The-Angry-Workers

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026