September 10, 2026 05:55:07
पहलगाम हमले पर Nsg, Bsf, Crpf, Ssb की बैठक, पीएम मोदी ने कल कैबिनेट की मीटिंग बुलाई, जम्मू-कश्मीर के

पहलगाम हमले पर Nsg, Bsf, Crpf, Ssb की बैठक, पीएम मोदी ने कल कैबिनेट की मीटिंग बुलाई, जम्मू-कश्मीर के 48 पर्यटन स्थल बंद

Apr29,2025 | Enews Team | Delhi

नई दिल्ली।  पहलगाम आतंकी हमले के बाद मंगलवार को गृह मंत्रालय में एक अहम बैठक चल रही है। इस हाईलेवल बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार सुबह 11 बजे होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पहलगाम हमले के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक है। भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के X हैंडल पर रोक लगा दी है। पहलगाम हमले के बाद ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि पाकिस्तान लंबे अरसे से आतंकी संगठनों को फंडिंग करता आ रहा है। भारत ने सोमवार को 17 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स भी बैन कर दिए थे। पहलगाम हमले में आज इंटेलिजेंस एजेंसियों ने बड़ी जानकारी दी। इंटेलिजेंस एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान का पूर्व SSG कमांडर हाशिम मूसा है। मूसा अभी लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा है। लश्कर ने ही उसे जम्मू-कश्मीर भेजा था, ताकि वह सुरक्षा बलों और गैर-कश्मीरियों पर हमलों को अंजाम दे सके। मूसा ने गांदरबल के गगनगीर में अक्टूबर 2024 में हमले को अंजाम दिया था। इसमें कई मजदूर और एक स्थानीय डॉक्टर की जान गई थी। अटैक की जांच कर रही NIA लगातार सीन री-क्रिएशन कर रही है। एजेंसी आतंकियों की मदद करने वाले स्थानीय नागरिकों की तलाश में है। 22 अप्रैल को पहलगाम की बायसरन घाटी में हुए हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे।

Nsg-Bsf-Crpf-Ssb-Meeting-On-Pahalgam-Attack-Pm-Modi-Called-A-Cabinet-Meeting-Tomorrow-48-Tourist-Places-In-Jammu-And-Kashmir-Closed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं