लुधियाना। लुधियाना के नामी ट्रैवल एजेंट नीतीश घई एक बार फिर से विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, नीतीश घई की ट्रैवल एजेंट कंपनी चीमा चौक स्थित नोवा एंटरप्राइजज की और से कई लोगों को विदेश भेजने के नाम पर जाली वीजा देकर लाखों की ठगी मार ली। लेकिन इस मामले में पुलिस ने नीतीश घई पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि रिस्पेंशन पर काम करने वाली लड़की व एक अन्य व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कर दी। बाकी मामलों धीरे चलने वाली लुधियाना पुलिस ने इस मामले में इतनी तेजी से एक्शन लिया कि लड़की को गिरफ्तार भी कर लिया। जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने थाना मोती नगर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस की नीतीश घई के साथ सेटिंग है, जिसके चलते ही पुलिस ने मुख्य किंगपिन को बाहर निकाल दिया और वहां काम करने वाली लड़की को बली का बकरा बना डाला। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में लगातार चर्चा हो रही है कि आखिर किस बाहुबली पुलिस अधिकारी का हाथ नीतीश घई पर है, जो 100 पर्चों के आरोपी और ईडी के एक्शन के बाद भी लुधियाना पुलिस उसे बचाने में जुटी है।
नई कंपनियां बना शुरु किया ठगी का कारोबार
सूत्रों के अनुसार नीतीश घई पर ईडी की और से एक्शन लेने के बाद उसने ठगी का नया तरीका अपनाया। जिसके बाद उसने अलग अलग नाम से नई ट्रैवल एजेंट की कंपनियां खोल ली। उसने अपनी पुरानी कंपनियों के नाम से दोबारा किसी भी फर्म को नहीं खोला। उसकी और से लोगों से पैसे ले लिए जाते हैं, जिसके बाद उन्हें जाली वीजा थमाकर ठगी कर ली जाती है।
आखिर किस अधिकारी की शह पर चला रहा कारोबार
जानकारी के अनुसार नीतीश घई पर ट्रैवल एजेंट के ऑफिस खोलकर लोगों से ठगी मारने के आरोप में 100 से अधिक पर्चे दर्ज हुए। जबकि ईडी ने भी एक्शन ले लिया और उसकी कई प्रॉपर्टियां कुर्क कर ली। लेकिन इसके बावजूद नीतीश घई द्वारा धड़ल्ले से ठगी का कारोबार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कई अधिकारियों का हाथ नीतीश घई पर है। जिनकी शह पर ही उसका ट्रैवल एजेंट का कारोबार शहर में आज भी धड़ल्ले से चल रहा है। यहां तक कि अगर वे किसी के साथ ठगी भी कर ले तो भी पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती।
लड़की के परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप
लड़की माही के परिवार वालों ने थाने के आगे पहुंचकर पुलिस व नीतीश घई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहां मौजूद गोरा ने आरोप लगाया कि नीतीश के पास लड़की माही सिर्फ रिस्पेंशन की जॉब करती थी। लेकिन पुलिस ने कंपनी के मालिक को पकड़ने की जगह वहां नौकरी करने वाली लड़की पर ही पर्चा दे डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की नीतीश घई के साथ अच्छी सेटिंग है। इसी के चलते उसे हाथ नहीं डाला जाता।
लग्जरी घरों व गाड़ियों का मालिक है नीतीश, ईडी करवा चुकी पर्चा
सूत्रों के अनुसार एक समय था, जब नीतीश के पास अच्छा घर तक नहीं था। लेकिन ट्रैवल एजेंट बनकर उसने इतनी ठगियां मारी कि कुछ सालों में ही लग्जरी घरों और गाड़ियों का मालिक बन बैठा। वहीं, ट्रैवल एजेंट नीतीश घई के खिलाफ ईडी की और से मनी लॉड्रिंग के तहत शिकायत दर्ज की है। यह शिकायत स्पेशल कोर्ट जालंधर में दर्ज करवाई गई। बता दें कि इससे पहले नितिश घई पर ईडी की और से थाना डिवीजन नंबर पांच में मामला दर्ज करवाया गया है। ईडी द्वारा करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी भी कुर्क कर ली गई है। लेकिन आज तक थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
Which-Officer-Is-Behind-The-100-Slips-Of-Accused-Travel-Agent-Nitish-Ghai-Ed-Has-Taken-Action-But-Ludhiana-Police-Is-Still-Protecting-Him-He-Is-Committing-Frauds-Openly