September 11, 2026 07:34:57
लुधियाना शहर की 8 सड़कें नो-टालरेंस जोन की घोषित, अब सड़कों पर नहीं होंगे अवैध कब्जे, नियम तोड़ने पर

लुधियाना शहर की 8 सड़कें नो-टालरेंस जोन की घोषित, अब सड़कों पर नहीं होंगे अवैध कब्जे, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

May2,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने शहर की 8 प्रमुख सड़कों को नो-टॉलरेंस जोन घोषित किया है। यह व्यवस्था फिलहाल एक महीने के लिए लागू की गई है। आज कमिश्नर शर्मा ने दंडी स्वामी रोड का दौरा किया और वहां के दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए और सामान व वाहनों को पीली लाइन से पीछे रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि पीली लाइन का उल्लंघन करने पर नगर निगम की टीम सामान जब्त कर लेगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। विशेष रूप से सुबह और शाम के समय स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। एक महीने के बाद इसके प्रभाव का आकलन करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। आने वाले समय में चौड़ा बाजार और साबुन बाजार जैसे अन्य व्यस्त इलाकों में भी इसी तरह के नियम लागू किए जाएंगे। नो-टॉलरेंस जोन में शामिल 8 सड़कों की पूरी जानकारी जल्द ही ट्रैफिक प्रशासन द्वारा मीडिया को दी जाएगी।

8-Roads-Of-Ludhiana-City-Declared-As-No-Tolerance-Zone-Now-There-Will-Be-No-Illegal-Encroachment-On-Roads-Action-Will-Be-Taken-On-Breaking-The-Rules

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं