लुधियाना। हलका वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और सांसद संजीव अरोड़ा की और से लुधियाना के साथ साथ राज्य वासियों को अच्छी सेहत सुविधाएं देने पर खास जोर दिया जाता है। उनकी तरफ से सांसद पद संभालते ही राज्य में सेहत सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए के लिए केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटाते रहते है। इसी के तहत सांसद संजीव अरोड़ा की तरफ से शनिवार को लुधियाना में फ्री फाइब्रोस्कैन लीवर टेस्ट वैन की शुरुआत की। उनकी और से हरी झंडी देकर वैन को रवाना किया गया। इस मौके पर पार्षद गुरप्रीत सिंह बबल, पार्षद पति मन्नू जैरथ, पार्षद कपिल कुमार सोनू, एमपी जवद्दी समेत कई आप नेता मौजूद थे। सांसद संजीव अरोड़ा ने बताया कि अब इस वैन में शहरवासियों को फ्री लीवर टेस्ट किए जाएंगे। बता दें कि यह लुधियाना में एक राजनेता द्वारा चलाई जा रही पहली वैन है, जिसमें लीवर के टेस्ट फ्री होंगे। क्योंकि लीवर टेस्ट काफी महंगे होते है। जिस कारण लोगों का काफी पैसा खर्च हो जाता है। लेकिन यह वैन इलाकों में घुमेगी और जरुरतमंदों के फ्री टेस्ट करेगी। बता दें कि सांसद संजीव अरोड़ा की और से डीएमसी अस्पताल में भी सेहत सुविधाओं में सुधार के लिए काफी काम किया है। हाल ही में उनकी तरफ से एक जरुरतमंद की फ्री सर्जरी करवाई गई। सांसद अरोड़ा कहते हैं कि शहरवासी स्वास्थ्य रहेगें, तो वे खुद स्वास्थ हैं।
यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि फाइब्रोस्कैन परीक्षण लीवर के स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए एक नॉन-इनवेसिव तरीका है। यह लीवर से गुजरने वाले कंपन (पल्स) की गति का पता लगाकर लीवर की कठोरता को मापता है, जिससे फाइब्रोसिस जैसी लीवर की स्थितियों की पहचान करने में मदद मिलती है।
Now-Free-Liver-Tests-Will-Be-Available-In-Ludhiana-Mp-Sanjeev-Arora-Flagged-Off-The-Fibroscan-Liver-Test-Van