September 9, 2026 23:34:16
ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में आरटीओ के गिरफ्तारी वारंट, विजिलेंस ने 13 मई तक जारी करवाए, जमानत याचिका

ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में आरटीओ के गिरफ्तारी वारंट, विजिलेंस ने 13 मई तक जारी करवाए, जमानत याचिका खारिज

May4,2025 | Enews Team | Punjab

मोहाली। पंजाब में हुए ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में नामजद किए गए मोहाली के आरटीओ प्रदीप कुमार ढिल्लों की गिरफ्तारी के लिए मोहाली जिला कोर्ट ने एक बार फिर वारंट जारी किए हैं। यह वारंट 13 मई तक जारी किए गए हैं। इससे पहले एक मई तक के वारंट थे। वहीं, प्रदीप कुमार केस में नामजद किए जाने के बाद से ही फरार चल रहा है। उसकी तरफ से मोहाली जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए दायर की गई याचिका खारिज हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब वह हाईकोर्ट में शरण लेंगे। इस मामले को लेकर पंजाब सरकार भी गंभीर है। आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई न किए जाने के बाद सरकार ने 24 अप्रैल को विजिलेंस ब्यूरो के चीफ एसपीएस परमार समेत तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। इन अधिकारियों में एआईजी स्वर्णदीप सिंह और जालंधर विजिलेंस ब्यूरो रेंज के एसएसपी हरप्रीत सिंह शामिल हैं। वहीं, अब विजिलेंस ब्यूरो की कमान एडीजीपी प्रवीन कुमार को सौंपी गई है।

चेकिंग के बाद 16 FIR, 24 अरेस्ट किए

7 अप्रैल को रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) के दफ्तरों और ड्राइविंग टेस्ट केंद्रों पर छापेमारी की गई। इस दौरान रिश्वतखोरी और अन्य खामियों में शामिल 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुल 16 FIR दर्ज की गईं और अधिकारियों ने एजेंटों से 40 हजार 900 रुपए कैश बरामद किए। सरकार ने दावा किया है कि यह राशि ड्राइविंग लाइसेंस, टेस्ट और अन्य सेवाएं दिलवाने के एवज में वसूल की जाती थी। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज एफआईआर नंबर 8 में नामजद कर लिया था। यह एफआईआर 7ए, पीसी एक्ट 61 2 बीएनएस एक्ट के तहत दर्ज है। इस दौरान मोहाली में एक एजेंट को दबोचा था। उसके बाद केस आगे बढ़ा था।

Rtos-Arrest-Warrants-In-Driving-License-Scam-Vigilance-Issued-Till-May-13-Bail-Plea-Rejected



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026