पंजाब। ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन गुरुवार को पुंछ में सेना का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सेना को पुंछ के सूरनकोट आतंकवादियों के छिपे होने की इन्फर्मेशन मिली है। एयरस्ट्राइक के बाद लगातार दूसरे दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजित डोभाल के बीच मीटिंग हुई। यह मीटिंग 50 मिनट चली। डोभाल ने बुधवार सुबह भी पीएम मोदी को ऑपरेशन की जानकारी दी थी। संसद में गुरुवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें सरकार ने सभी दलों को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी।
उधर, पंजाब के अमृतसर में बुधवार रात 6 धमाके सुने गए। यह सोनिक बूम था। यह तब सुनाई देता है, जब फाइटरजेट्स ध्वनि की रफ्तार 1225 किमी प्रति घंटे से तेज हो जाता है।
अगल दिन गुरुवार को अमृतसर के 3 गांवों में कई रॉकेट के टुकड़े मिले। पुलिस ने सेना को ये रॉकेट सौंप दिए हैं। भास्कर को एयरफोर्स एक्सपर्ट ने बताया कि ये रॉकेट भारत और पाकिस्तान दोनों सेनाएं इस्तेमाल करती हैं। एक्सपर्ट ने संभावना जताई है कि पाकिस्तान की तरफ से ये रॉकेट्स फायर किए गए और इंडियन डिफेंस सिस्टम ने इन्हें मार गिराया। LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना लगातार हैवी फायरिंग कर रही है। गुरुवार को लगातार दूसरी रात कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर में फायरिंग की। पुंछ में बुधवार को LoC पर फायरिंग के चलते 15 भारतीयों की मौत हो गई थी।
भारत ने 6 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। PM मोदी ने कहा था कि पूरा देश हमारी ओर देख रहा था। यह तो होना ही था।
Operation-Sindoor-Operation-In-Search-Of-Terrorists-In-Poonch-Blasts-In-Amritsar-At-Night-Rockets-Found-In-The-Morning-Modi-Doval-Meeting-For-The-Second-Consecutive-Day