पंजाब। हरियाणा और पंजाब के बीच चल रहे जल विवाद के बीच पंजाब सरकार की ओर से दायर समीक्षा याचिका पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, हरियाणा और बीबीएमबी को नोटिस जारी किया है। साथ ही अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 मई को होगी। दूसरी ओर, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के इंजीनियरों ने शामिल होना था। इस मीटिंग को आज स्थगित कर दिया गया है। अब यह मीटिंग कल होगी।। इसमें मई और जून माह में छोड़े जाने वाले पानी के मुद्दे पर रणनीति तैयार की जाएगी।
BBMB चेयरमैन ने हलफनामा किया दाखिल
दरअसल पंजाब व हरियाणा में कई दिनों से जल विवाद चल रहा था। इसी बीच आठ मई को बीबीएमबी चेयरमैन पानी छोड़ने के लिए भाखड़ा पहुंच गए थे। वहां पर उन्होंने लोगों और आप नेताओं ने पानी छोड़ने से रोक दिया। साथ ही उन्हें बंधक बनाया था। इसके बाद सीएम भगवंत मान खुद भाखड़ा पहुंच गए थे। उन्होंने कहा था कि जब तक दो मई को केंद्रीय गृह सचिव की अगुआई में हुई मीटिंग के आदेश उन्हें नहीं दिए जाते तब तक वे पानी नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान बीबीएमबी ने इस मामले में एक याचिका दायर की थी। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने हलफनामे में बताया कि पंजाब पुलिस ने उन्हें और उनके अधिकारियों को डैम संचालन में बाधित किया। कोर्ट ने पंजाब सरकार से उन पुलिस कर्मियों की पहचान करने को कहा है जिन्होंने कार्य में अड़चन डाली। इसके बाद पंजाब सरकार ने इस मामले में कार्यवाही की थी।
Punjab-Haryana-Water-Dispute-High-Court-Sends-Notice-To-Centre-Haryana-And-Bbmb-Seeks-Reply-By-May-20