September 11, 2026 05:42:19
ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में सस्पेंड दो अफसर बहाल, पंजाब सरकार ने जारी किए आर्डर, बिक्रम मजीठिया और

ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में सस्पेंड दो अफसर बहाल, पंजाब सरकार ने जारी किए आर्डर, बिक्रम मजीठिया और प्रताप बाजवा ने उठाए सवाल

May18,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में 23 दिन पहले, 25 अप्रैल को सस्पेंड किए विजिलेंस ब्यूरो के दो अफसरों को बहाल कर दिया है। इनमें फ्लाइंग स्क्वॉयड AIG स्वर्णदीप सिंह और जालंधर विजिलेंस ब्यूरो SSP हरप्रीत सिंह शामिल है। दोनों अधिकारियों को उन्हीं पदों पर बहाल किया गया है, जहां से उन्हें सस्पेंड किया गया था। जबकि सूत्रों से पता चला है कि विजिलेंस चीफ पद से सस्पेंड किए गए 1997 बैच के सीनियर अफसर एसपीएस परमार के सस्पेंशन को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने मंजूर कर लिया है। दूसरी तरफ इस मामले में अब राजनीति शुरू हो गई। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए हैं।

फिर परमार को भी बहाल कर देना चाहिए : मजीठिया

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है कि बेशर्म AAP सरकार का एक और यू टर्न व एक और बड़ा झूठ सामने आया है। जो कि 24- 25 दिन पहले करप्ट थे। इसका मतलब वह इमानदार हो गए हैं। क्या फिर सरकार झूठ बोलती है। असली कहानी यह है कि उनका इस्तेमाल कुछ राजनीतिक नेताओं के खिलाफ किया जाना था। लेकिन वह उनके साथ नहीं आए। अब ऐसा लगता है कि कुछ समझौता हो गया है। इसलिए उन्हें बहाल करने वाले लोगों ने दूसरों से बात नहीं की, उन्होंने एसपीएस परमार से बात की। यह परिवर्तन का समय है। सरकार को माफी मांगनी चाहिए और एसपीएस परमार को बहाल करना चाहिए। केस एक ही था।

Two-Officers-Suspended-In-Driving-License-Scam-Reinstated-Punjab-Government-Issued-Orders-Bikram-Majithia-And-Pratap-Bajwa-Raised-Questions



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं