September 10, 2026 07:16:26
सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान, 29 मई को करेगें ग्लाडा का घेरा, मनप्रीत अयाली कभी नहीं होंगे शिअद में शामि

सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान, 29 मई को करेगें ग्लाडा का घेरा, मनप्रीत अयाली कभी नहीं होंगे शिअद में शामिल, अकाली दल करके बने हैं करोड़पति

May21,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब सरकार द्वारा साउथ सिटी व लाडोवाल बाइपास पर बनाई जा रही टाउनशिप का शिअद द्वारा विरोध शुरु कर दिया गया है। जिसके चलते प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा ऐलान किया गया है कि वे इस टाउनशिप के विरोध में 29 मई को ग्लाडा ऑफिस के बाहर धरना देंगे।सुखबीर ने एक सभा दौरान कहा कि आज किसान भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे है। AAP सरकार ने जनता के साथ धांधली की ही योजनाएं लॉन्च की है। इसमें 24 हजार एकड़ जमीन की भूमि अधिग्रहण के नाम पर प्रत्येक किला के हिसाब से एक करोड़ की वसूली की जाएगी। इस स्कीम का शिरोमणि अकाली दल विरोध करेगी और कोर्ट का रुख किया जाएगा। सुखबीर ने कहा कि शिअद ही एक मात्र पार्टी है जिसने पंजाब के प्रत्येक गांव और शहर का विकास किया है। आज यदि हलका दाखा के विधायक को कोई जानता है तो वह सिर्फ शिअद द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के कारण जानता है। विधायक मनप्रीत बादल पर निशाना साधते हुए सुखबीर ने कहा कि जो लोग अपनी मां पार्टी को भूल जाते है, उन्हें फिर जनता भी मुंह नहीं लगाती। हलका दाखा में शिअद को मजबूत करने के लिए जल्द ही दफ्तर खोला जाएगा। सुखबीर ने कहा कि अब डेढ़ साल रह गया, फिर से शिअद के चेहरों पर खुशी होगी। मनप्रीत अय्याली अब कभी अकाली दल के सदस्य नहीं बन सकते। सुखबीर ने कहा कि गद्दारों को अब लोग सबक सिखाएंगे। बादल ने कहा कि जो अपनी मां को भूल जाए उससे बुरा इंसान कोई नहीं। उन्होंने कहा कि अगर आज मनप्रीत अयाली करोड़पति बना है तो वे सिर्फ अकाली दल करके बना है। क्योंकि अकाली दल ने बाइपास निकाले और उनकी जमीनों के रेट बढ़े।

Sukhbir-Badals-Big-Announcement-Will-Surround-Glada-On-29-May-Manpreet-Ayali-Will-Never-Join-Sad-He-Became-A-Millionaire-By-Joining-Akali-Dal



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं