September 10, 2026 01:24:33
पंजाब पुलिस के 6 जवान डोप टेस्ट में फंसे, नशे में पॉजिटिव पाए गए, होशियारपुर में ले रहे ट्रेनिंग; व्

पंजाब पुलिस के 6 जवान डोप टेस्ट में फंसे, नशे में पॉजिटिव पाए गए, होशियारपुर में ले रहे ट्रेनिंग; व्यवहार से हुआ संदेह, घर भेजे

May26,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब पुलिस में नए भर्ती छह मुलाजिमों की डोप टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी होशियारपुर स्थित पुलिस रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर जहान खेला में ट्रेनिंग ले रहे थे। साथ ही, इनका नाम अब नफरी से हटा दिया गया है। इन्हें ट्रेनिंग सेंटर से वापस भेज दिया गया है। सेंटर ने इस बारे में संबंधित जिलों के एसएसपी और कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। साथ ही अब इनका समय पर नशा छुड़वाया जाएगा, ताकि इनका प्रभाव दूसरे मुलाजिमों पर पर न पड़े। जानकारी के मुताबिक, ये जवान लुधियाना, तरनतारन और पटियाला से संबंधित हैं। ये सभी केंद्र में बैच नंबर 270 में बेसिक ट्रेनिंग ले रहे थे। इस केंद्र में तैनात सीडीआई के पास प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इनकी शारीरिक हरकतें इस बात का संकेत देती थीं कि ये किसी भी प्रकार का नशा करते हैं। हालांकि, इसकी स्मेल आदि नहीं आती थी। इसके बाद इनका होशियारपुर स्थित सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। सिविल सर्जन होशियारपुर की रिपोर्ट में ये लोग पॉजिटिव आए हैं।

जहान खेला सेंटर इस तरह की ट्रेनिंग होती है

‘जहान खेला’ पंजाब के कपूरथला जिले में स्थित एक प्रमुख पुलिस रिक्रूटमेंट और ट्रेनिंग सेंटर है। यह केंद्र पंजाब पुलिस की नई भर्तियों की शारीरिक, मानसिक और अकादमिक प्रशिक्षण के लिए विकसित किया गया है। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त सेंटर है जहां पर उम्मीदवारों की दौड़, लंबाई, चेस्ट माप, और अन्य फिजिकल फिटनेस टेस्ट कराए जाते हैं। इसके अलावा, यहां पर लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल चेकअप की व्यवस्था भी है।जहान खेला सेंटर में भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तकनीकी उपकरणों के माध्यम से होती है, जिससे धांधली की कोई गुंजाइश न रहे।

6-Punjab-Police-Jawans-Failed-Dope-Test-Found-Positive-For-Intoxication-Undergoing-Training-In-Hoshiarpur-Suspicion-Arose-Due-To-Their-Behavior-Sent-Home



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026