चंडीगढ़। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद हरियाणा और पंजाब में कल शाम (29 मई) को फिर मॉक ड्रिल होगी। हरियाणा के सभी 22 जिलों में तो पंजाब में 6 जगह सायरन बजेंगे। इमरजेंसी व्यवस्थाओं को भी जांचा जाएगा। सिविल डिफेंस ने मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरियाणा सरकार ने इसे ऑपरेशन शील्ड का नाम दिया है। इसकी पुष्टि गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमित मिश्रा ने की है। शाम 5 बजे मॉक ड्रिल शुरू होगी। रात को ब्लैकआउट होगा। डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य मौजूदा इमरजेंसी सिस्टम की टेस्टिंग, नागरिक प्रशासन, रक्षा बलों और स्थानीय समुदायों के बीच समन्वय में सुधार करना और उन क्षेत्रों की पहचान करना है, जिन्हें मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी संकट के दौरान तुरंत और प्रभावी प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। ये संगठन होंगे शामिल उन्होंने बताया कि इस अभ्यास में नागरिक सुरक्षा वार्डन, पंजीकृत स्वयंसेवक, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स सहित युवा संगठनों को शामिल किया जाएगा। ऑपरेशन शील्ड के दौरान रात 8 बजे से रात 8:15 बजे तक यानी 15 मिनट तक ब्लैकआउट होगा। इसमें अस्पताल, फायर स्टेशन और पुलिस स्टेशन जैसी आपातकालीन सेवाएं शामिल नहीं होंगी।
पंजाब के 6 जिलों में होगी मॉक ड्रिल
वहीं, पाकिस्तान से सटे पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में मॉक ड्रिल होगी के दौरान सायरन बजेंगे। हालांकि, इससे जुड़े प्रशासनिक आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं। इसे लेकर शाम तक आदेश जारी होने की संभावना है। केंद्र सरकार की ओर से भी आज शाम को इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ा था, तब भी ये 6 जिले ही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। अब सिविल डिफेंस इन जिलों में ही फिर से लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से जागरूक करने के लिए मॉक ड्रिल करेगी। इससे पहले 7 मई को मॉक ड्रिल की गई थी। इस दौरान हवाई हमलों की चेतावनी के सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया गया था।
There-Will-Be-A-Blackout-Again-In-Punjab-And-Haryana-Mock-Drill-Will-Be-Conducted-Again-Practice-Will-Be-Done-To-Avoid-Air-Strike-Sirens-Will-Be-Sounded-Preparations-Have-Begun