September 10, 2026 03:43:31
पंजाब में अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी प्रीति मल्होत्रा को पद से हटाया, Aap ने अमनदीप को महिला व

पंजाब में अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी प्रीति मल्होत्रा को पद से हटाया, Aap ने अमनदीप को महिला विंग की प्रधान बनाया

Jun1,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अमनदीप कौर को महिला विंग का स्टेट प्रधान नियुक्त किया है। जबकि प्रीति मल्होत्रा को इस पद से हटा दिया गया है। वह अपनी पार्टी के खिलाफ धरने पर बैठी हुई हैं।इसे साल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी से ही जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी अब किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त देने की मूड में नहीं है। इससे पहले भी पार्टी ने कई पदों नियुक्तियां की थी। दरअसल, आज पटियाला में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने धरना दिया था। इस धरने की अगुआई प्रीति मल्होत्रा कर रही थीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि पार्टी में बाहरी लोगों को कमान दी जा रही है। उनका कहना था कि यह सांकेतिक धरना है। इसके बाद पूरे पंजाब में धरने होंगे, जबकि स्थानीय वर्करों की अनदेखी हो रही है। दूसरा उन आरोप यह भी है कि वह पूरे पंजाब से लोगों को जोड़ नहीं पा रही थीं। वहीं, 2027 में पार्टी किसी तरह की ढील नहीं देना चाहती है। इसके बाद पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया है।

दिल्ली चुनाव के बाद पंजाब पर फोकस

दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी किसी भी तरह की ढील नहीं बरत रही है। नतीजों के तुरंत बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी लगाया गया था। इसके बाद वह लगातार सारे हलकों में जाकर फीडबैक लेकर आए हैं। साथ ही उसके बाद से संगठन का विस्तार किया गया है। इस दौरान बोर्ड और कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन लगाए गए हैं। इसके बाद संगठन में और हलकों के इंचार्ज लगाए गए हैं। वहीं, पार्टी द्वारा सारे हलकों से फीडबैक लिया जा रहा है।

Preeti-Malhotra-Who-Was-On-A-Dharna-Against-The-Government-In-Punjab-Was-Removed-From-The-Post-Aap-Made-Amandeep-The-Head-Of-The-Womens-Wing



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026