September 10, 2026 06:00:34
मंदिर के पुजारी ने खुद को लगाई आग:पत्नी बोली-कमेटी पैसे नहीं दे रही थी, इसी से परेशान पति ने ये कदम

मंदिर के पुजारी ने खुद को लगाई आग:पत्नी बोली-कमेटी पैसे नहीं दे रही थी, इसी से परेशान पति ने ये कदम उठाया

Jun7,2025 | Enews Team | Jalandhar

पंजाब। जालंधर में पॉश एरिया शहीद उधम सिंह नगर में स्थित एक मंदिर के पुजारी ने कमेटी द्वारा तनख्वाह न दिए जाने से परेशान होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना में जख्मी पुजारी की पहचान शिव दयाल तिवारी के रूप में हुई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पंडित के परिवार ने आरोप लगाया है कि मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा उनकी तनख्वाह नहीं दी जा रही थी। जिससे परेशान होकर पंडित ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मामले की जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई थी। वहीं, इस मामले में पंडित ने कहा- मैं गांव गया था। इस बारे में कमेटी को बताकर गया था। जब आया तो मुझे दोबारा जॉइन नहीं करने दिया गया। इसलिए मैंने ये कदम उठाया।


मंदिर कमेटी ने नहीं दी तनख्वाह, इसलिए कदम उठाया 

मंदिर के पुजारी शिव दयाल तिवारी की पत्नी रेनू पांडेय बताया कि मंदिर कमेटी के लोगों द्वारा पुजारी को परेशान किया जा रहा था। रेनू ने आरोप लगाया कि घर में एक रुपया भी नहीं है। घर में छोटा बच्चा है। मगर मंदिर कमेटी के लोगों द्वारा तनख्वाह नहीं दी जा रही है।घर का खर्च चलाना मुश्किल हुआ पड़ा हो गया। मेरे पति की उम्र करीब 30 साल है। रेनू ने आगे कहा- आज सुबह पुजारी घर से नहाकर निकल आए थे। जिसके बाद फोन भी उठाना बंद कर दिया था। बाद में सारे घटनाक्रम के बारे में पता चला। रेनू ने आरोप लगाया है कि पंडित जी को कमेटी द्वारा बाहर पूजा करने और झाड़ा करने से मना किया गया है, तो वह नहीं करते। मगर उसके हिसाब से तनख्वाह तो देनी पड़ेगी। मगर वह तनख्वाह भी नहीं दे रहे थे। पीड़िता ने कहा- हम किराए पर रह रहे थे, अगर किराया नहीं भरेंगे तो घर से निकाल दिए जाएंगे।

Temple-Priest-Set-Himself-On-Fire-Wife-Said-Committee-Was-Not-Giving-Money-Upset-Husband-Took-This-Step



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं