पंजाब। लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की दो दिन पहला बठिंडा में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बठिंडा पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू और तरनतारन के निमनरजीत सिंह के रूप में हुई है। हत्याकांड के मास्टरमाइंड अमृतपाल की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कंचन अपना नाम कमल कौर रखकर यूथ को गलत रास्ते पर लेकर जा रही थी। उसे पहले भी समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी। जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या करने की प्लानिंग की। उन्होंने एक शोरूम की प्रमोशन के लिए उसे बठिंडा बुलाया था। जिसके बाद वहाँ कमल ने कहा की उसकी कार खराब है। कार ठीक कराने के बहाने वे उसे अपने साथ बठिंडा गैरेज पर ले गए और वहाँ उसका गला घोट दिया। हालाकि हत्या से पहले आरोपियों ने कमल कौर को जीएलटी कंटेंट ना डालने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं मानी।
2-Killers-Of-Punjabs-Influencer-Kamal-Kaur-Arrested-Crime-Committed-For-Uploading-Obscene-Content-Murdered-By-Taking-Her-Away-On-Pretext-Of-Showroom-Promotion