September 11, 2026 04:16:30
पंजाब सरकार का कल होगा कैबिनेट विस्तार, संजीव अरोड़ा बनेंगे नए मंत्री, राजभवन में होगा शपथ समारोह

पंजाब सरकार का कल होगा कैबिनेट विस्तार, संजीव अरोड़ा बनेंगे नए मंत्री, राजभवन में होगा शपथ समारोह

Jul2,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब सरकार का कल कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। माना जा रहा है कि लुधियाना से नव निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा की कल एंट्री होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। जानकारी मिली है कि गवर्नर हाउस से इस बारे में अनुमति मांगी गई है। हालांकि सीएम ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि आने वाले दो तीन दिनों में मंत्रिमंडल में विस्तार होगा। यह आम आदमी पार्टी की सरकार के 3 साल के कार्यकाल में 7वां मंत्रिमंडल विस्तार होगा। लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार 16 सदस्यीय मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करेगी या नहीं। पंजाब में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हो सकते हैं।

गवर्नर के बाहर होने से टला था समारोह

विधायक चुने जाने के पहले से अरोड़ा का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय था। क्योंकि AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अरोड़ा के चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा की थी कि उनके विधायक बनने के बाद उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इससे पहले एक जुलाई को उन्होंने अपनी राज्यसभा की मेंबरशिप से त्याग पत्र दिया ज्ञा। यह समारोह पहले भी हो सकता था, लेकिन उस समय गवर्नर गुलाब चंद कटारिया उदयपुर के दौरे पर थे । उम्मीद है कि आज शाम या कल सुबह तक वह चंडीगढ़ आ जाएंगे।

Punjab-Governments-Cabinet-Will-Be-Expanded-Tomorrow-Sanjeev-Arora-Will-Become-The-New-Minister-Oath-Ceremony-Will-Be-Held-At-Raj-Bhavan

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं