पंजाब। राज्यसभा छोड़कर लुधियाना से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार के नए मंत्री बन गए हैं। उन्हें इंडस्ट्री और एनआरआई डिपार्टमेंट के मंत्री बनाया गया है। गुरुवार को राजभवन में हुए समारोह में उन्होंने शपथग्रहण कर ली है। उनकी शपथग्रहण के बाद समारोह खत्म कर दिया गया। AAP सरकार के करीब साढ़े 3 साल के कार्यकाल में यह 7वां कैबिनेट विस्तार है। पंजाब सरकार ने सितंबर 2024 में आखिरी बार कैबिनेट विस्तार किया था। इस दौरान हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरनप्रीत सिंह सौंद और मोहिंदर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। जबकि बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्मशंकर जिंपा और अनमोल गगन मान की छुट्टी हुई थी।
Sanjeev-Arora-Became-The-Minister-Of-Industry-And-Nri-Department-Governor-Administered-The-Oath