September 11, 2026 03:44:58
पंजाब में सवारियों से भरी बस पलटी, 7 की मौत:17 से ज्यादा गंभीर; कार की टक्कर से बेकाबू हुई, Jcb से न

पंजाब में सवारियों से भरी बस पलटी, 7 की मौत:17 से ज्यादा गंभीर; कार की टक्कर से बेकाबू हुई, Jcb से निकालीं लाशें

Jul7,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के होशियारपुर जिले में सोमवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस सामने से आ रही कार से टकरा गई। इसके बाद बस बेकाबू होकर बीच सड़क पर ही पलट गई, जिससे 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, 17 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दसूहा-हाजीपुर रोड पर अड्डा सगरां के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार को सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। मौके से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद 15 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया। बस से घायलों और मृतकों को निकालने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। DSP का कहना है कि जांच में जो भी फैक्ट सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

चश्मदीदों के मुताबिक, यह बस दसूहा की ओर जा रही थी। जब बस अड्डा सगरां के पास पहुंची तो सिंगल रोड पर इसकी टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई। बस तेज रफ्तार में थी, इसलिए ड्राइवर इसे कंट्रोल नहीं कर सका और बस थोड़ी आगे जाकर बीच सड़क पर ही पलट गई।

बस के पलटते के साथ ही वह कई मीटर दूर तक वह सड़क पर फिसलती हुई चली गई। इसी के साथ बस में मौजूद सवारियों में चीख पुकार भी मच गई। बस के गिरने की आवाज तेज हुई थी, जिसे सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया।

JCB से बस के अंदर फंसे लोगों को निकाला

लोगों ने बताया कि बस के अंदर से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। साथ ही लाशों को भी जेसीबी से खींचकर निकाला गया। बस के मलबे में कई लोग फंसे हुए थे। इस हादसे सी सूचना पुलिस को भी दी गई। वहीं, कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं।

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बस के अंदर से सवारियों को निकालने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- मैं घर से बाहर निकालकर फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान ये हादसा हो गया। एक दम से आवाज आई, तो सवारियों को बचाने के लिए हम आगे बढ़े। बस के अंदर से महिलाओं और बच्चों की चीखें सुनाई दे रही थीं। किसी तरह रोड पर पलटी हुई बस के अंदर घुसा गया और सवारियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। सवारियों की काफी बुरी हालत थी। कई लोगों की तो मौके पर मौत हो चुकी थी।

Bus-Full-Of-Passengers-Overturned-In-Punjab-7-Dead-More-Than-17-Critical-Lost-Control-After-Being-Hit-By-A-Car-Bodies-Were-Removed-Using-Jcb



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं